NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड में जल्द दस्तक देगा कोरोना की तीसरी लहर, अगस्त महीने में रहेगा पीक पर
झारखंड में अभी भी अनलॉक-3 लागू है। इसके तहत राज्य में शनिवार (26 जून) की शाम चार बजे से सोमवार (28 जून) की सुबह छह बजे तक यानी 38 घंटे का संपूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। यह लगातार तीसरा सप्ताह होगा, जब 38 घंटे का पूर्ण वीकेंड लाॅकडाउन लगेगा। । हलांकि इस अवधि में दूध व मेडिकल संबंधित दुकानों, अस्पताल, नर्सिंग होम को छोड़कर राज्य की सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि में बेवजह निजी वाहनों से निकलने पर रोक होगी। सिर्फ मालवाहक वाहन को ही चलने की अनुमति दी गई है।
- Advertisement -
कंप्लीट लॉकडाउन में इन्हें दी गई है छूट
बंद के दौरान राज्य में खनन, निर्माण, औद्योगिक प्रतिष्ठान और कृषि कार्य से जुड़े कार्य पर कोई रोक नहीं होगी। मगर इस दौरान इनसे जुड़ी दुकानें बंद रहेगी। ऐसे में इनसे जुड़ी अगर कोई चीज खरीदनी है तो उसकी तैयारी आज ही करनी होगी। बंदी के दौरान अवैध रूप से व्यापार करते या नियम का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर जिला प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में सरकारी आदेश के तहत सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को शाम चार बजे तक ही खुलने की इजाजत है।
इमरजेंसी सेवाओं पर लॉकडाउन का नहीं पड़ेगा असर
हालांकि इस दौरान मेडिकल शाॅप, डाग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, रसोई गैस, रेस्टोरेंट से खाने की होम डिलीवरी, कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, हाइवे पर ढाबा, और माल वाहक वाहनों को छूट मिली है। ये सभी साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान भी खुले रहेंगे।
Report By :-PALAK PRIYA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI