Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रोने लगी मां, पुलिस से मिन्नतें कीं, गिड़गिड़ायी कि मेरे बेटे को जेल भेज दीजिये

0 502

CRIME DESK, NATION EXPRESS, चतरा

पुलिस से मां की गुहार- मेरे बेटे को जेल भेज दीजिए, हर महीने पी जाता है 30 हजार का ड्रग्स

चतरा में ड्रग्स के कारोबार ने पूरी तरह अपना पांव जमा लिया है. इसकी जद में युवा पीढ़ी पूरी तरह आती जा रही है. इसी ड्रग्स की चपेट में आये एक युवक की लत छुड़ाने के लिए एक मां सोमवार को सदर थाना पहुंची. वह थाना प्रभारी लव कुमार के समक्ष हाथ जोड़कर रोने लगी. मां ने मिन्नतें कीं, गिड़गिड़ायी कि मेरे बेटे को जेल भेज दीजिये, ताकि इसकी ड्रग्स की लत छूट जाए.
Disturbing video shows 4-year-old Chinese boy smoking cigarettes like a pro  as grandparents laugh - IBTimes Indiaथाना प्रभारी ने उस मां के साथ अपनी पूरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि हर सम्भव सहयोग मिलेगा. मां ने बताया कि मेरा बेटा आज मेरे कंट्रोल से बाहर हो गया है. वह प्रति दिन हजार रुपये का ड्रग्स पीता है, इस प्रकार वह प्रति माह 30 हजार का ड्रग्स पी जा रहा है. ड्रग्स नहीं मिलने पर वह घर में सभी से मारपीट भी करता है. चतरा शहर में ही सैकड़ों मांओं की ऐसी ही मिलती जुलती कहानी है, जो चाहती हैं कि उनकी संतानें इस ड्रग की बुरी लत से मुक्त हो जाएं. इन परिस्थितियों में माता-पिता का एक मात्र विकल्प पुलिस और क़ानून ही रह गया है.

- Advertisement -

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, चतरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309