Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शिया समुदाय के मातमी जुलूस के दौरान बड़ा धमाका, 3 की मौत 50 से ज्यादा घायल

0 632

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

पाकिस्तान में गुरूवार को शिया मुसलमानों के धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी.

पाकिस्तान में शिया समुदाय के धार्मिक जुलूस के दौरान धमाका, तीन की मौत, 50  घायल – News India Live, India News, Live News Indiaपूर्वी पंजाब प्रांत के शहर बहावलनगर में यह विस्फोट हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि घटनास्थल पर कई घायल मदद मिलने के इंतजार में हैं.

- Advertisement -

शहर के पुलिस अधिकारी मोहम्मद असद और शिया नेता खावर शफकत ने बम विस्फोट की पुष्टि की है. शफकत ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब जुलूस मुहाजिर कॉलोनी नामक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहा था. उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए सरकार से देश के अन्य हिस्सों में निकाले जा रहे मोहर्रम के जुलूसों की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है.

इस बीच, अधिकारियों ने आशूरा (10 मोहर्रम) से एक दिन पहले देश भर में मोबाइल फोन सेवा को निलंबित कर दिया है. मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है जिसकी 10 तारीख को आशूरा कहा जाता है, क्योंकि सातवीं शताब्दी में पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को इसी दिन शहीद किया गया था जिसकी याद में यह मनाया जाता है. गौरतलब है कि सुन्नी बहुल पाकिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं.

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309