POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड विधानसभा आज तीसरे दशक में प्रवेश कर गया है। विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस साेमवार काे मनाया गया। राज्यपाल रमेश बैस और CM हेमंत साेरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।
कार्यक्रम में विधानभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि 21वां वर्ष किसी व्यक्ति के जीवन में वह अवस्था होती है जब वह समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है। युवा CM की अगुआई में राज्य अपनी इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है।
- Advertisement -
उन्होंने बताया कि अब वो वक्त आ गया है जब हमें राज्य राज्य गठन के उद्देश्यों की प्राप्ति की समीक्षा भी करनी चाहिए। इसके अलावा उन्हों ई-विधानसभा, ऑनलाइन प्रश्नोत्तर प्रसारित करने के संबंध में विधानसभा की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

समाराेह में विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी काे बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। । वहीं विधानसभा के संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव नीलेश कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी राेशन किड़ाे व सुभाष कुमार अाैर अनुसेवक उमेश कुमार गुप्ता काे कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। काेराेना टीकाकरण में सबसे अागे रहने वाले जिले काे भी पुरस्कृत किया गया।
उत्कृष्ट विधायक को शॉल, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधानसभा के 5 कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कर्मी का पुरस्कार दिया जायेगा। CM हेमंत सोरेन इस वर्ष के लिए चयनित उत्कृष्ट कर्मी संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव निलेश रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन किडो, सुभाष कुमार और अनुसेवक उमेश कुमार गुप्ता को कपिलेश्वर प्रसाद उत्कृष्ट कर्मी पुरस्कार से सम्मानित हुआ।

कोरोना को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने वाले तीन जिलों को भी सम्मान
इसके साथ ही कोरोना के नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जिले पहले स्थान पर पूर्वी सिंहभूम दूसरे पर रामगढ़ व तीसरे स्थान पर राजधानी रांची।के DC भी पुरस्कृत हुए इसके साथ ही 55 शिक्षक व खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित किये किए गए।
Report By :- HIMANI PANDEY, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI