पंजाब में फ्लाइओवर पर भीड़ ने 20 मिनट रोका पीएम का काफिला, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब
NEWS DESK, NATION EXPRESS, चंडीगढ़
गृह मंत्रालय ने कहा कि हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क रोक दिया था.पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द हो गई है। फिरोजपुर में बुधवार सुबह से ही बरसात हो रही थी, जिस कारण प्रधानमंत्री हुसैनीवाला बॉर्डर से ही दिल्ली लौट गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जिसके बाद केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच नए विवाद की शुरुआत हो गई है।
पंजाब: सुरक्षा में चूक या तेज बरसात, पीएम मोदी की रैली रद्द होने के कई कारण
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. केन्द्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ‘‘गंभीर चूक’’ करार दिया है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान गंभीर सुरक्षा खामी के बाद उनके काफिले ने लौटने का फैसला किया. बयान में यह भी कहा गया कि मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है.
- Advertisement -
गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि आज सुबह प्रधानमंत्री बठिंडा पहुंचे जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था. बारिश और खराब दृश्यता के कारण, पीएम ने लगभग 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया. जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह तय किया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय मेरीटर्स मेमोरियल का दौरा करेंगे, जिसमें 2 घंटे से अधिक समय लगेगा. डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े.
गृह मंत्रालय ने कहा कि हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क रोक दिया था.पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे. यह पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था. प्रक्रिया के अनुसार, उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ एक आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी. मंत्रालय ने कहा कि साथ ही आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी आंदोलन को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी थी, जो स्पष्ट रूप से तैनात नहीं थे. इस सुरक्षा चूक के बाद, बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का निर्णय लिया गया.
गृह मंत्रालय ने इस पूरी घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. राज्य सरकार को इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
भाजपा ने बताई मोदी की रैली रद्द होने की वजह:नड्डा बोले- हार के डर से कांग्रेस सरकार ने कार्यक्रम विफल करने की कोशिश की :-
पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आखिरी क्षणों में रद्द कर दी गई। पहले बताया जा रहा था कि खराब मौसम या कोरोना इसकी वजह हो सकता है। लेकिन, अब खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी वजह बताई है। उन्होंने रैली रद्द होने के बाद कई ट्वीट किए। लिखा- पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और उसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी कद्र नहीं है।
कैप्टन ने कांग्रेस और सरकार को कोसा
पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यहां की सरकार पंजाब का बेड़ागर्क करने पर तुली हुई है। कांग्रेस का प्रधान नवजोत सिद्धू कोई न कोई बयान देता रहता है। सिद्धू मेनिफेस्टो कमेटी का मेंबर नहीं है, फिर भी घोषणाएं कर रहा है। 70% उधार पर सरकार चल रही है। लोगों को गुमराह कर वोट लेने के लिए बोल रहे हैं। पंजाब को मजबूत बनाने के लिए BJP जरूरी है।
दिल्ली का CM अरविंद केजरीवाल कहता है कि हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपया देंगे। यह एक लाख 25 हजार करोड़ बन जाता है। वह भी झूठ बोल रहा है क्योंकि यह संभव ही नहीं है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के बारे में प्रधानमंत्री सब कुछ जानते हैं। 600 किलोमीटर बॉर्डर लगे होने की वजह से पंजाब और चीन का खतरा बना हुआ है। 40 हजार करोड़ रुपए बांट दिए। पंजाब में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधान सिद्धू तक झूठ बोल रहे हैं।
Report By :- SHWETA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, चंडीगढ़