Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पुलिस के सामने लड़की से जबरन विवाह कराने से आहत युवक ने लगा ली फांसी

0 530

CRIME DESK, NATION EXPRESS, पुटकी

मुनीडीह पुलिस और पंचायत के दबाव में लड़की से जबरन विवाह कराने से आहत विकास मल्लिक (18) नामक युवक ने भटिंडा के जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। विवाह कराने के चंद घंटे बाद ही युवक की लाश मुनीडीह वाटर पंप के हीरक रोड में जंगल में एक पेड़ से लटकती मिली।

शव के पास ही सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवती द्वारा उन पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाने और फिर उसके साथ जबरन विवाह कराने को आत्महत्या की वजह बताई। युवक का शव और सुसाइड नोट मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

मुनीडीह में शव के पास जुटे स्थानीय लोग।
मुनीडीह में शव के पास जुटे स्थानीय लोग।

युवक के पिता प्रबोध मल्लिक ने पंचायती कर बेटे का जबरन विवाह कराने और उसे आत्महत्या के विवश करने का आरोप लगाते हुए मुखिया पति विजय पासवान, उप मुखिया वीरेन गोप, लड़की के जीजा महेश मल्लिक समेत गांव के ही शरत मल्लिक, महावीर मल्लिक, रमेश मल्लिक, प्रदीप मल्लिक, नरेश मल्लिक, जगरनाथ मल्लिक के खिलाफ मुनीडीह ओपी में भादवि की धारा 306, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सुसाइड नोट में लिखा: लड़की का जीजा से चक्कर, दोनों ने मिलकर मुझे फांसा

सुसाइड नोट में लिखा था-मैं विकास मल्लिक। मेरे साथ बहुत बड़ा अत्याचार हुआ। मेरी जबरदस्ती शादी करा दी गई है। उस लड़की के साथ, जिसके साथ मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया। मैं बार-बार चिल्लाता रहा कि लड़की और उसका परिवारवाले मुझे फंसाना चाह रहे हैं। लड़की और उसके जीजा के बीच चक्कर है। लड़की से भी पूछे कि बताओ तुम्हारे साथ मैंने कब गलत किया। लड़की जब मेरे घर आ गई, तब भी कहा कि तुम अपने घर चली जाओ, वरना मैं जान दे दूंगा। इस पर लड़की ने कहा कि तुम क्या जान दोगे। अभी एक फोन कर देंगे तो तुम्हारा जान पुलिस ले लेगी।

युवक को घर बुलाकर खुद लगा लिया सिंदूर

विकास के दोस्त जय मल्लिक ने बताया कि युवक-युवती में पूर्व से मोबाइल पर बात होती थी। 3 सितंबर की रात युवती ने विकास को बुलाकर मांग में सिंदूर लगवाना चाहा। फिर लड़की ने अपनी मांग में सिंदूर डालकर शोर मचा दिया। शोर सुन युवती के जीजा-बहन पहुंचे। उन्होंने विकास से कहा-अब अपनी पत्नी को ले जाओ। दोनों ने दबाव डालकर लड़की को साथ भिजवा दिया।

भाई को मैसेज भेजकर कहा-फांसी लगाने भटिंडा आया हूं
जबरन शादी कराने से युवक विचलित था। रविवार को दिन के 10 बजे घर से निकल गया। फिर भाई निवास मल्लिक के मोबाइल पर दोपहर 11.45 बजे मैसेज भेजकर कहा-मैं भटिंडा जंगल में फांसी लगाने आया हूं।

पंचायती में युवक के इनकार पर पुलिस के पास पहुंचा मामला
4 सितंबर की सुबह गांव में पंचायती बैठी। युवक बार-बार कहता रहा कि लड़की से कोई वास्ता नहीं है। वहीं लड़की दोहराती रही कि उसका विकास से प्रेम प्रसंग है। युवक के लगातार विरोेध पर मामला ओपी पहुंचा। वहां युवती ने विकास पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने विकास को हाजत में डाल दिया। इसके बाद ओपी में ही पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष में समझौता हुआ। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। विकास युवती को लेकर चला गया।

युवती ने भी विकास के परिजनों व दोस्तों के खिलाफ दी शिकायत

इधर, युवती ने रविवार की देर रात मृतक विकास के पिता प्रबोध मल्लिक, उसकी पत्नी, दो बेटी, विकास के दोस्त जय मल्लिक,विक्की मल्लिक,भाई निवास मल्लिक व महादेव मल्लिक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की लिखित शिकायत मुनीडीह ओपी में दी।

Report By :- ANKITA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, पुटकी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309