CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
भाकपा माओवादियों के दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी के कमांडर महाराज प्रमाणिक ने झारखंड पुलिस के सामने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया. प्रमाणिक काफी दिनों से झारखंड पुलिस के संपर्क में था. आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी रांची पंकज कंबोज और डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे के सामने आधिकारिक रूप से महाराज प्रामाणिक ने एके-47 के साथ सरेंडर किया है.
भाकपा माओवादी संगठन में पतिराम मांझी को सेंट्रल कमेटी बनाकर सारंडा इलाके का प्रभार दिये जाने के बाद से ही माओवादी संगठन में आदिवासी नेताओं के बीच नाराजगी उत्पन्न हो गयी थी. जिसके बाद महाराज ने संगठन का साथ छोड़ दिया था. पुलिस मुख्यालय की तरफ से उसे सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गयी थी.
- Advertisement -
10 लाख के इनामी नक्सली महाराजा प्रमाणिक झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. महाराज प्रमाणिक के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने एके-47 सहित सैकड़ों गोलियां भी बरामद की थी. बता दें कि महाराज प्रमाणिक दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी का कमांडर रह चुका है. नक्सली कमांडर सरायकेला के कुकुरूहाट, लांजी समेत कई वारदातों में वांक्षित था. नक्सलियों ने महाराज को भगोड़ा घोषित किया था.
Report BY :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI