CRIME DESK, NATION EXPRESS, जबलपुर
एसपी के मुताबिक सिलसिलेवार दरिंदगी से बच्ची बहुत डरी हुई है
जबलपुर शहर में रहने वाले एक शासकीय कर्मचारी की 13 साल की मासूम बच्ची जो कक्षा नौ की छात्रा है, 48 घंटे में 9 लोगों के द्वारा 13 बार रेप किया गया। उसके कथित बॉयफ्रेंड ने उसे किडनैप किया और अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। फिर एक ढाबे पर पांच अन्य लोगों ने भी बारी-बारी रेप किया। लड़की ने दो ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट मांगी तो दोनों ने बदले में रेप किया। कुल मिलाकर 48 घंटे तक मासूम लड़की पर हैवानियत होती रही। गंभीर रूप से घायल लड़की ठीक से बात तक नहीं कर पा रही है।
- Advertisement -
पुलिस के अनुसार उमरिया निवासी 13 वर्षीय बच्ची जबलपुर में पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। वह 9वीं की छात्रा है। पिता सरकारी नौकरी में हैं। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने से छात्रा मां के पास उमरिया आ गई। 11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर की घरेलू काम से सब्जी मंडी गई थी। यहां उसे राहुल कुशवाहा व आकाश सिंह नाम के दो युवक मिले। दोनों ने एक दुकान में ले जाकर उसे बहलाया-फुसलाया और मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए।नौवीं की छात्रा के साथ 24 घंटे में 11 बार रेप किया गया
दो ट्रक वालों ने लिफ्ट दी, दोनों ने रेप किया
पुलिस के अनुसार दूसरे दिन यानी 12 JUNE की सुबह बच्ची ने बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की, तो आरोपियों ने एक ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया। रास्ते में ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया। यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। यही नहीं, इस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया।ठीक से बता नहीं पा रही बच्ची
इससे पहले 4 जनवरी को भी गैंग रेप हुआ था