NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
राज्य के मुख्य सचिव 15 दिनों की लंबी छुट्टी पर चले गये हैं. मुख्यमंत्री को भेजे गये छुट्टी से संबंधित आवेदन में उन्होंने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हें अवकाश में जाना पड़ रहा है. मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी का यह अब तक का सबसे बड़ा अवकाश है. जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर जो तत्परता दिखलायी जा रही है, उसको लेकर मुख्य सचिव थोड़ा नाराज हैं.
उन्होंने पिछली कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर एक आइएएस अधिकारी को भी फटकार लगायी थी. मुख्य सचिव ने संबंधित विभाग से पूछा था कि कैसे ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए पैसे आयेंगे. सरकार के खाते में कितना बोझ पड़ेगा. पर उनके सवालों का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है. वैसे कहा जा रहा है कि सरकार पर पेंशन योजना के लागू होने के बाद 17 सौ करोड़ से अधिक का बोझ पड़ेगा.
- Advertisement -
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची