CRIME DESK, NATION EXPRESS, कायमगंज / फर्रुखाबाद
- Advertisement -
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
CRIME DESK, NATION EXPRESS, कायमगंज / फर्रुखाबाद
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरा। मालूम हो कि विनोद ने बीते दिन 20 वर्षीय पुत्री शिवानी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शिवानी का शव घर में ही लहूलुहान मिला था घटना के बाद विनोद घर से भाग गया था। विनोद के 3 पुत्र हैं बड़ा बेटा संदीप गुजरात में उससे छोटा अंतेश दिल्ली में तथा सबसे छोटा अंकित घर पर रहता है। विनोद भट्टे पर नौकरी करता था
विनोद के बड़े भाई विशुनदयाल की पत्नी आशा ने मीडिया को बताया कि कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम अमेठी निवासी कुलदीप की पत्नी प्रीती शिवानी की मौसी है। शिवानी का मौसी के यहां आना जाना था इसी दौरान शिवानी का पड़ोस के ही युवक से प्रेम हो गया। शिवानी ने प्रेमी के साथ ही शादी करने की कसमें खाई जबकि विनोद ने शिवानी का विवाह ग्राम अमेठी में तय कर दिया था 2 माह बाद ही शादी होनी थी।
बीते दिन शादी की बात को ही लेकर पिता पुत्री में विवाद हुआ था। इसी दौरान शिवानी ने पिता से साफ कह दिया था कि मैं प्रेमी के ही साथ शादी करूंगी तब बेवश विनोद ने कहा था कि हम अपनी जान दे देंगे तो शिवानी ने उससे कहा कि तुम मर जाओ लेकिन हम उसी युवक से शादी करेंगे। तभी गुस्साए विनोद ने चाकू से हमला कर बेटी को मार डाला था। चाचा महेंद्र की बेटी हेमा शिवानी की सहेली है हेमा ने ही बीते दिन शिवानी को 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाने की सलाह दी थी।
पुलिस बाप बेटी को समझा कर चली गई थी उसी के डेढ़ घंटे बाद शिवानी का लहूलुहान शव घर में देखा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बीती रात शिवानी का दाह संस्कार कर दिया था कल बेटी की और आज उसके पिता की अर्थी उठेगी
Report By :- NISHA HAYAT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, कायमगंज / फर्रुखाबाद
- Advertisement -
SHADAB KHAN is an Indian journalist. He has worked at several news networks in his career, including ETV NETWORK, SAHARA MEDIA, RAFTAAR TV where he hosted the weekday show known as INVESTIGATION, and NEWS 19, where he hosted AAP KI AAWAZ for 2 Years in 2019. CURRENTLY HE IS A CHAIRMAN OF NATION EXPRESS NEWS (A UNIT OF HARSHA MEDIA VENTURE).
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.