Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, मुंबई में बेहद साधारण तरीके से लिए सात फेरे

0 481

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी विवाह के बंधन में बंध गए हैं.

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने शादी कर ली है. दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने मुंबई में बेहद साधारण तरीके से सात फेरे लिए. राहुल और अथिया की शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए. हालांकि, कुछ दिन बाद ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें करीब 3000 लोगों के शामिल होने की संभावना है.

- Advertisement -

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया- केएल राहुल की शादी की तैयारी शुरू,  सुनील लाड़ली के लिए कर रहे ख़ास तैयारी - पर्दाफाशमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, मेंटॉर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने शिरकत की. वहीं न्यूजीलैंड सीरीज की वजह से रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटर्स शादी में शामिल नहीं हो सके.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी हनीमून पर नहीं जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी जानकारी मिली है. दरअसल, दोनों का शेड्यूल अभी काफी पैक्ड है, ऐसे में दोनों शादी के बाद अपने-अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे.

सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी को पोज दिया. इस दौरान बाप-बेटे की जोड़ी कमाल लग रही थी. सुनील शेट्टी जहां स्टील ग्रे कलर की शेरवानी में शानदार लग रहे थे वहीं अहान शेट्टी क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर तिलक लगाए नजर आए.

KL Rahul और Athiya Shetty की शादी के लिए सजा घर, सामने आया डेकोरेशन का  वीडियो - Bharat Express Hindiअथिया शेट्टी की बेस्ट फ्रेंड कृष्णा श्रॉफ को लोकेशन पर पहुंचते हुए देखा गया. इससे पहले कृष्णा श्रॉफ ने इस्टाग्राम पर शादी के तैयार होने के बाद की तस्वीरों को शेयर किया है. कृष्णा के अलावा क्रिकेटर इशांत शर्मा, अंशुला कपूर जैसे लोग वेन्यू पहुंचे हैं.

Report By :- MINAKSHI SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309