Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोरोना विस्फोट IN RANCHI : CM साहब बच्चों पर रहम कीजिए, रांची में स्कूल खुलते ही कोरोना संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि

0 553

EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, रांची

अलर्ट रहे: कोराेना अभी गया नहीं, रांची में दो दिन में ही 1 से बढ़कर 75 संक्रमित मिले, अब 44 से 128 हुए एक्टिव केस

रांची के लगभग सभी स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं नजर आ रहा है

कोरोना विस्फोट जारी : रांची में बीते 24 घंटे में मिले 70 मरीज

त्योहारी सीजन से पहले दो दिन में मिले 145 नए मरीज

रांची में डाउन पर पहुंचने के बाद काेराेना संक्रमण के केस अचानक बढ़ने लगे हैं। दाे दिन पहले 6 मार्च काे रांची में मात्र एक काेराेना संक्रमित मिला था। लेकिन 7 मार्च काे यह संख्या 17 पर पहुंच गई और 8 मार्च काे सीधे 75 पर पहुंच गई, क्योंकि मंगलवार काे जिले में कुल 75 संक्रमित मिले।

- Advertisement -

इसका नतीजा हुआ कि मात्र दाे दिनों में रांची में एक्टिव केस तीन गुना बढ़ गए। 6 मार्च काे रांची में कुल एक्टिव केस 44 हाे गया था, जाे मंगलवार काे बढ़कर 128 पर पहुंच गया। काेराेना संक्रमण अचानक बढ़ने से सबसे अधिक खतरा छाेटे बच्चों काे है, क्योंकि अगर घर के बड़े काेराेना संक्रमित हुए, ताे बच्चे उनके संपर्क में आएंगे ही।

Private schools decide to shut down due to pollution in Gurgaon | Gurgaon News - Times of India

साेमवार से जिले के प्ले स्कूूल सहित सभी स्कूलों काे भी खाेल दिया गया है। हालांकि, रांची जिला प्रशासन का स्पष्ट आदेश है कि कक्षा एक से ऊपर की ही क्लास चलेगी। लेकिन प्ले स्कूल संचालकों ने अपने स्तर से स्कूल खाेल दिया। इसलिए अभी भी मास्क-सैनेटाइजर और साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, नहीं ताे फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लापरवाही पड़ सकती है भारी…

Up Lockdown News In Hindi : Markets Will Open On Sunday Also In Agra - 'अनलॉक' हुए सातों दिन, आगरा में अब रविवार को भी खुलेंगी दुकानें, बाजार में लौटेगी रौनक -सरकार ने काेराेना के प्रसार काे राेकने के लिए लगाए गए प्रतिबंध में छूट दे दी है। लेकिन मास्क-साेशल डिस्टेंसिंग में काेई छूट नहीं दी गई है। फिर भी हाट-बाजाराें में लापरवाही दिख रही है। 50 प्रतिशत लाेगाें ने मास्क पहनना छाेड़ दिया है।

रंगाें का त्योहार हाेली एक सप्ताह बाद है। बाजारों में भीड़ और बढ़ेगी। काफी लाेग अपने घर (गांव) जाएंगे, फिर वहां से वापस लाैटेंगे। इस दाैरान मास्क-सैनेटाइजर और साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया, ताे काेराेना लौट सकता है। ऐसे में सतर्कता ही बचाव है।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309