POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश
UP सरकार में बड़ा फेरबदल संभव: मोदी के करीबी AK शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा, मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरे आ सकते हैं, 7 मंत्री हटेंगे
UP चुनाव से पहले बीजेपी की छवि सुधारने की चिंता, संघ ने मोदी-शाह के साथ करी मीटिंग
गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पीएओ तक के सफर में नरेन्द्र मोदी के करीबी अफसर रहे एके शर्मा का नाम यूपी के सियासी गलियारों में एक पहेली बन गया है. उत्तर प्रदेश में कोरोना की रोकथाम की कोशिशों के बीच एकाएकी फिर से अपुष्ट ख़बरें चलने लगीं कि योगी सरकार मंत्रीमंडल विस्तार कर सकती है जिसमें एके शर्मा प्रधानमंत्री के नुमाइंदे के तौर पर एक बड़ी ताकत, ओहदे और जिम्मेदारी के साथ उभरेंगे. क़रीब डेढ़ दशक तक नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय आलाधिकारी रहे एके शर्मा को यूपी में एमएलसी बनाए जाने से भी पहले से ही ऐसी खबरों आती रहीं थी. जनवरी में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और फरवरी में वो एमएलसी बने. जिसके बाद से ही उन्हें डिप्टी सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की कयासबाजी खूब चली.
- Advertisement -
इस दौरान यूपी में कोरोना की दूसरी लहर ने क़हर बरसा दिया और फिर ऐसी खबरें गुम हो गईं. इसी दौरान प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में कोरोना पर काबू के प्रयासों में वो वहां के प्रशासन के साथ जमीनी संघर्ष कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने वाराणसी के प्रशासन से कोरोना पर वर्चुअल मीटिंग में एके शर्मा के प्रयासों की सराहना भी की थी. इसके बाद श्री शर्मा ने शनिवार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की.
भाजपा और संघ के बीच दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद अब उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि मीटिंग से पहले ही उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात को लेकर केंद्रीय मंत्री, UP सरकार के मंत्री और दूसरे नेता चिट्ठी लिख चुके हैं। अब कयास लग रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के करीबी पूर्व आईएएस और मौजूदा एमएलसी एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
इस चर्चा की वजह भी है। पूर्वांचल और बनारस में शर्मा के कोविड मैनेजमेंट की मोदी ने खुद तारीफ की थी। सूत्रों के मुताबिक बनारस और पूर्वांचल में मैनेजमेंट में शर्मा के सफल होने से मोदी खुश हैं। और अब भाजपा और संघ की बैठक के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Report By :- SHWETA SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश