Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची की लेडी सिंघम ने अपराध को अंजाम देने की फिराक में 1 अपराधी को धर दबोचा

0 591

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने कट्टा के साथ अंकित कुमार पासवान नामक युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के जलालपुर स्थित सकरी गांव का रहने वाला है। रांची में वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के ही न्यू मधुकम महुआ टोली में रहता था।

उसकी गिरफ्तारी मधुकम स्थित मुर्गा मैदान से हुई है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुखदेवनगर थानेदार ममता कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुकम के मुर्गा मैदान के पास एक युवक हथियार के साथ मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इसी सूचना पर उन्होंने टाइगर जवान और गश्ती पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर अंकित भागने लगा। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा है।

- Advertisement -

व्यवसायी कुंदन शर्मा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
रांची के व्यवसायी कुंदन शर्मा की गत वर्ष लालपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या में प्रयुक्त नाइन एमएम सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ रामगढ़ थाना पुलिस ने रविवार की रात एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाने के सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के शिबू कॉलोनी स्थित कैंट न्यू स्टाॅफ क्वार्टर में छापेमारी कर आकाश राम नामक अपराधी को नाइन एमएम के लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी बंटी कुमार मौके से फरार हो गया।

Report By :- PALAK PRIYA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309