Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिगड़ते हालात : यूक्रेन में भारतीयों के हालात दर्दनाक, खाने तक के पैसे नही बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे भारतीय छात्र, भारतीयों छात्रों की दर्द भरी तस्वीर देख यकीनन आपकी आंखों में आसूं आ जायेंगे

0 427

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

प्यास बुझाने के लिए बर्फ के पिघलने का इंतजार कर रहे भारतीय छात्र

यूक्रेन में रूस के हमले के बीच भारतीय छात्रों के पास खत्म हुए पैसे, खाने को भी कुछ नहीं

यूक्रेन से भारतीय छात्रों ने NATION EXPRESS के साथ PHOTO शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि छात्रों पीने के पानी तक के लिए तरस गए हैं. वो लोग बर्फ को इकठ्ठा करके पीने का पानी का इंतजाम कर रहे हैं.

- Advertisement -

रूस (Russia) के हमले के बाद यूक्रेन (Ukraine) में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. भारतीय छात्रों को यूक्रेन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यूक्रेन से भारतीय छात्रों ने NATION EXPRESS के साथ PHOTO शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि छात्रों पीने के पानी तक के लिए तरस गए हैं. वो लोग बर्फ को इकठ्ठा करके पीने का पानी का इंतजाम कर रहे हैं. NATION EXPRESS लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को हो रही परेशानियों को दिखा रहा है.

NATION EXPRESS  को इससे पहले छात्रों ने यूक्रेन से कई PHOTO भेजे है जिसमें वो बता रहें हैं, अभी तक उनका रेस्क्यू नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि वो भूखे प्यासे हैं. उनके पास टॉयलेट जाने तक पानी नहीं है. उन्होंने बताया कि यहां से खारकीव और कीव दूर है. उन्हें वहां पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगेंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें खारकीव और कीवी से हंगरी-पोलेंड बॉर्डर जाने में 10 से 12 घंटे लगेंगे और उनके पास कोई ट्रांसपोर्ट की कोई सुविधा नहीं है. बता दें कि इससे पहले भी यूक्रेन के सूमी में फंसी भारतीय छात्रा सावित्री साही ने एडिटरजी के साथ बातचीत की थी. उन्होंने बताया कि सूमी में छात्रों के सामने खाने और स्वास्थ्य का संकट पैदा हो गया हैं. उन्होंने भारत सरकार से उन्हें बचाने की गुहार लगाई .

या तो हम भूख-प्यास से मरेंगे या फिर ठंड से मर जाएंगे। यूक्रेन के सुमी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में फंसी भारतीय छात्रा माहेश्वरी तेतरवाल ने अमर उजाला से सीधी बातचीत के दौरान कुछ इस तरह अपनी पीड़ा व्यक्त की। माहेश्वरी ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच यदि युद्ध के ऐसे ही हालात बने रहे तो सुमी में फंसे भारतीय छात्र ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाएंगे। बकौल माहेश्वरी बीती रात सुमी में रूस से एयर स्ट्राइक की।
यूक्रेन में पानी को तरसते भारतीय छात्र
ukraine newsukraine newsukraine newsMahendragarh News in Hindi, महेंद्रगढ़ समाचार, Latest Mahendragarh Hindi News, महेंद्रगढ़ न्यूज़ - Dainik Bhaskarइसमें पावर प्लांट पूरी तरह ध्वस्त हो गया जिसके बाद से ही बिजली भी गुल है। इस स्थिति में छात्रों के सामने पीने के पानी की भी गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। अब तो छात्र बर्फ को पिघलाकर वही पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड के बीच अलाव व हीटर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खाने-पीने की सामग्रियों की किल्लत से लेकर ठंड तक का सामना करना पड़ा है। कुछ ऐसे ही खौफनाक अनुभव पटौदी के अंकित धनखड़ ने भी साझा किए।
Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309