HEALTH DESK, NATION EXPRESS. RANCHI
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी दुमका शाखा के सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रेड क्रोस सोसाइटी और मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार 24 जुलाई को दिन के
11 बजे से 3 बजे तक मेडिका के कंसलटेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार द्वारा हार्ट फैलियर, छाती दर्द, सांस में तकलीफ, दिल में छेद, वैल्व रोग, बाईपास सर्जरी, नस में सूजन, अचानक बेहोश होना, जी घबराना, रक्त नाली में खून जमना, पेसमेकर, एंजियोग्राफी, एनजीओ प्लास्टी एवं हृदय से संबंधित सभी जटिल रोगों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोलकाता में किया जाएगा। संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसका लाभ सभी जरूरतमंद लोग उठा सकते हैं।
Report :- GULZAR KHAN, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
- Advertisement -