Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बढ़ रहा ग्राफ ! पैर पसार रहा कोरोना: तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के 12 केस मिले, महाराष्ट्र-केरल ने बढ़ाई चिंता

0 355

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञों की मानें, तो देश में कोरोना की चौथी लहर जून महीने में आ जाएगी. हर रोज लाखों लोग संक्रमित होंगे. कोरोना की चौथी लहर जून से शुरू होकर सितंबर-अक्टूबर तक रह सकती है. इसका पीक अगस्त महीने में आ सकता है.

कानपुर आईआईटी (Kanpur IIT) के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर लोगों ने अपनी दैनिक दिनचर्या में बदलाव और कोरोना से बचाव के उपायों को नहीं अपनाया, तो जून महीने में कोरोना की चौथी लहर आ सकती है. 

भारत में कोरोना महामारी का असर फिर से दिखने लगा है। जहां देश में महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है, वहीं तमिलनाडु में अब तक ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट- बीए.4 और बीए.5 के 12 केस मिल चुके हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, यह 12 संक्रमित राज्य से भेजे गए 150 संदिग्ध सैंपल्स में से मिले हैं। यानी ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट हर 12 संदिग्ध मामलों में से एक में मिल चुका है।

IIT कानपुर की स्टडी- जून में आ सकती है नई लहर; चीन में लॉकडाउन और इजराइल  में नए वैरिएंट से बढ़ी चिंता | Coronavirus Fourth Wave Warnings, China  Lockdown, Israel New Variant,

दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। फडणवीस ने बताया, वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करा लें। इससे पहले फडणवीस अक्तूबर, 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। 
आज फिर 4000 से ज्यादा मामले

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीन दिन से चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अकेले केरल से 1,544 और महाराष्ट्र से 1,357 मामले शामिल हैं। एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे।

भारत में आ सकती है Corona की चौथी लहर! यूरोप में बढ़े केस, चीन में लगा  Lockdown

देश में अब 24,052 सक्रिय मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते तीन दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में अब 24,052 सक्रिय मरीज हैं। शनिवार की तुलना में इनमें करीब दो हजार का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के इन बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में मिले 405 नए मामले
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 405 नए मामले मिले हैं व किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते जान नहीं गई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.07 फीसदी रही है। राहत की बात है कि 384 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 19562 टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 994 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अस्पतालों में 79 मरीज भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू पर 13 व ऑक्सीजन सपोर्ट पर 19 मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 19634 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1467 व 255 कंटेनमेंट जोन हैं।

Report By :- MADHURI SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309