Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शादी से पहले आत्महत्या मामला ! सुखदेव नगर थाने के केस आईओ और मुंशी परशुराम पर 10 लाख रिश्वत लेने का आरोप … DGP तदाशा मिश्रा ने दिए जाँच के आदेश, IG से मांगी रिपोर्ट

0 274

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मामले को लेकर भाई नीरज पांडे ने सुखदेव नगर थाने के मुंशी पर टॉर्चर का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केस मैनेज करने के नाम पर  सुखदेवनगर थाने के मुंशी परशुराम कभी एक लाख तो कभी दो लाख की मांग करता था, कभी सिटी एसपी, तो कभी कोतवाली डीएसपी के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी..  उनसे मुंशी परशुराम ने 10 लाख रुपए रिश्वत भी ली लेकिन बावजूद युवती का टॉर्चर खत्म नहीं हुआ. वहीं, पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी देने लगी.

राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे के द्वारा खुद की जान लेने के मामले को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गंभीर रुख अपनाया है. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मामले की जांच के लिए रांची आईजी मनोज कौशिक को जिम्मेदारी दी है. साथ ही आरोपित पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर करने का भी आदेश जारी किया गया है.

- Advertisement -

grooms suicide in Ranchiतीन दिनों में रिपोर्ट, आरोपितों को लाइन हाजिर करने का आदेश

पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि मीडिया में आई खबर बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे के द्वारा आत्महत्या को लेकर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक झारखंड ने संज्ञान लिया है. डीजीपी ने रांची के आईजी और एसएसपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीजीपी ने पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराने और तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. इसके लिए इसके लिए रांची आईजी को मामले की निगरानी करते हुए सभी पहलुओं की तहकीकात करने को कहा गया है, ताकि दूल्हे की मौत के कारणों और पुलिस पर लगाए गये कथित प्रताड़ना के आरोपों की सच्चाई सामने आ सके.

बारात निकलने से पहले दूल्हे ने क्यों लगा ली फांसी, जानिए परिवार वालों ने क्या लगाया आरोपपुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि आरोपों से जुड़े सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए, जिससे निष्पक्ष जांच में कोई बाधा न हो. साथ ही, अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे मृतक के परिजनों के बयान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूर्व में हुई किसी भी पुलिस कार्रवाई की बारीकी से जांच करें.

रांची में दूल्हे की आत्महत्या पर डीजीपी गंभीर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश, मांगी गई रिपोर्ट… मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. जिसके बाद डीजीपी ने निर्देश जारी किए हैं.

शादी से ठीक पहले युवक ने की खुदकुशी

क्या है पूरा मामला? 

यह घटना 29 नवंबर को रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम स्थित किशोरगंज रोड नंबर 5 में हुई. यहां रेलवे में कार्यरत युवक नितेश पांडे की शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं, नितेश की आत्महत्या के बाद परिजनों ने सुखदेव नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी वजह से मौके पर भारी आक्रोश देखने को मिला. परिजनों ने आत्महत्या का कारण पुलिस प्रताड़ना’ बताया है. नीतेश भारतीय रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर तैनात थे. शनिवार को उनकी बारात निकलनी थी, लेकिन इससे एक घंटे पहले ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फंदे पर झूलते बेटे को देखते ही परिवार की चीख-पुकार निकल गई. घर में चारों तरफ छाई खुशियां अचानक मातम में बदल गईं.

आज निकालने वाली थी बारात शादी से पहले युवक ने लगा ली फांसी परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप  

शोषण केस और 10 लाख की वसूली

मृतक के भाई नीरज पांडेय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि नितेश का 26 नवंबर को तिलक था. इसी दौरान प्रियंका नामक एक लड़की ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाकर केस कर दिया. नीरज के अनुसार, थाना से बिना किसी जांच के नितेश को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद उसे छोड़ने के लिए कथित तौर पर दस लाख रुपये भी वसूले गए. भाई नीरज पांडे ने बताया कि सुखदेवनगर थाने के मुंशी परशुराम कभी एक लाख तो कभी दो लाख की मांग करता था, कभी सिटी एसपी, तो कभी कोतवाली डीएसपी के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी. थाने से छोड़ने के बावजूद आरोप लगाने वाली लड़की उसे बहुत परेशान कर रही थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया.

पंजाब में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या, आरोपी गिरफ्तार, SHO निलंबित - Girl Raped and Murdered Ludhiana SHO Suspended, Accused Arrested ntc - AajTak

जांच के आदेश

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि मामले में अगर किसी भी पुलिस वाले की भूमिका पाई जाएगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं, उस पर गहनता से जांच की जा रही है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

सुखदेवनगर थाना पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर को अरगोड़ा निवासी एक युवती ने आवेदन देकर नीतेश पर यौन संबंध बनाकर शादी से इंकार करने का आरोप लगाया था। युवती बिहार में शिक्षिका के तौर पर काम करती है। पुलिस का कहना है कि युवती ने कई चैट और फोटो सबूत के तौर पर जमा किए थे। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि दोनों के बीच 2017 से संबंध थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

 

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309