NEWS DESK, NATION EXPRESS, जम्मू-कश्मीर
आज सुबह जब हमने ट्विटर खोला, तो हमारी नज़र एक वायरल वीडियो पर पड़ी. उसी के साथ कुछ दोस्तों ने भी अलग से मैसेज कर हमें वो वीडियो भेजा. कहा कि इस पर बात होनी बेहद ज़रूरी है. दरअसल, उस वीडियो में एक महिला एक बच्चे को बुरी तरह पीटते हुए नज़र आ रही थी. इतनी बुरी तरह की बच्चे के मुंह से खून तक निकलने लगा था. जब हमने मामले को और ठीक से एक्सप्लोर किया तो पता चला कि वो महिला उस बच्चे की मां है और बच्चे की उम्र 9 महीने है. आज हम इसी मुद्दे पर तसल्ली से बात करेंगे.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले की एक महिला को वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है। वीडियो में यह महिला अपने 9 महीने के बच्चे को बेरहमी से पीट रही थी। उसे उठा-उठाकर पटक रही थी और बच्चा रोए जा रहा था। यह वीडियो इतना भयावह है कि इसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
- Advertisement -

45 मिनट के इस वीडियो में बच्चा रोता दिख रहा है। महिला उसे चुप कराती है, लेकिन वह चुप नहीं होता। इस पर महिला उसे बुरी तरह पीटती थी। उसके चेहरे पर चांटे मारती है। उसे उठाकर एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बार पटकती है। उसके सामने एक महिला और बैठी दिख रही है, जो उसे रोक नहीं पा रह है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कमरे में ही बैठा है, जो उनका करीबी ही है।
बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Report By :- ZOYA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, जम्मू-कश्मीर