Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पाकिस्तान समेत भारत को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले किंग ऑफ कॉमेडी उमर शरीफ का निधन

0 462

NEWS DESK, NATION EXPRESS, PAKISTAN

पाकिस्तान समेत भारत को भी अपनी बेहतरीन कॉमेडी से हंसाने वाले किंग ऑफ कॉमेडी उमर शरीफ का शनिवार को निधन हो गया। 66 साल के कॉमेडियन कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से कराची से वॉशिंगटन ले जाया जा रहा था, हालांकि तबीयत बिगड़ने के चलते जर्मनी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।

The Shareef Show Mubarak Ho | Episode 11 | Sajal Ali & Shahood Alvi | HD -  YouTubeपाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उमर शरीफ ने एयर एंबुलेंस से पत्नी जरीन गजल के साथ यूएस के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन हालत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें जर्मनी के नूर्मबर्ग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां से तीन दिनों बाद उन्हें दोबारा यूएस भेजा जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। बता दें कि 10 सितंबर को पाकिस्तान के टेलीविजन होस्ट वसीम बादामी ने उमर का एक वीडियो जारी करते हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से उनका ट्रीटमेंट करवाने के लिए मदद मांगी थी।

- Advertisement -

The Shareef Show Mubarak Ho - Alchetron, the free social encyclopediaवीडियो सामने आने के बाद भारतीय सिंगर दलेर मेंहदी ने भी इमरान से उमर शरीफ का इलाज करवाने की अपील की थी। 11 सितम्बर को पाकिस्तानी सरकार ने एक मेडिकल बोर्ड बनाया था, जिसने कॉमेडियन को इलाज के लिए विदेश भेजने का फैसला किया था। 16 सितंबर को उमर शरीफ को यूएस का वीजा मिला था। उनके इलाज के लिए सिंध सरकार ने 40 मिलियन रुपए की मंजूरी दी थी।

भारतीय कॉमेडी शो में नजर आ चुके थे उमर शरीफ
उमर शरीफ भारत के पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में गेस्ट जज बनकर, नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन के साथ शामिल हो चुके थे। 14 साल की उम्र से कॉमेडी कर रहे उमर शरीफ साल 1989 के कॉमेडी स्टेज प्ले ‘बकरा- किश्तों में’ और ‘बुड्ढा घर पर है’ में नजर आए थे, जिन्हें भारत में भी खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा उमर शरीफ का ‘द शरीफ शो’ भी काफी पॉपुलर हुआ था जिसमें वे सेलेब्स का इंटरव्यू लिया करते थे।

Report By :- NADIA AFRIDI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, PAKISTAN

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309