Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का कोरोना से निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

0 410

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

झारखण्ड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का निधन दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में सोमवार की देर रात 2.30 बजे हो गया. जानकारी के अनुसार डीएन उपाध्याय बीते 15 मई से कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद से बीमार चल रहे थे. इसके बाद 18 मई को वे रांची के बरियातू स्थित रामप्यारी अस्पताल में एडमिट हुए थे. इसके बाद 25 मई को मेडिका अस्पताल में एडमिट कराया गया. स्थिति गंभीर होने पर 11 जून को एम्स दिल्ली में वेंटिलेशन पर उन्हें भर्ती कराया गया.

lokayukta said get a chance to work with fairness the process is so  complicated that corrupt officers are saved from action srn | लोकायुक्त  बोले : निष्पक्षता के साथ काम करने कागौरतलब है कि अभी लोकायुक्त झारखंड के पद पर उनका एक साल का कार्यकाल शेष था. जस्टिस डीएन उपाध्याय 67 साल के थे. फरवरी 2022 में लोकायुक्त झारखंड के पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे. झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पांच साल के लिए लोकायुक्त नियुक्त किये गए थे.

- Advertisement -

CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक 

 झारखण्ड के लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्याय जी के निधन की दुःखद खबर मिली। न्यायिक क्षेत्र में कार्य करते हुए जस्टिस उपाध्याय जी ने अनेकों दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) 

Report By :- SADAF ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309