Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नव वर्ष के जश्‍न पर ओमिक्रॉन का खौफ : सभी पार्क 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद

0 393

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पटना

बिहार में करीब साढ़े चार माह बाद मंगलवार को 47 नये कोरोना संक्रमित पाए गए. जिनमें 28 मरीज केवल पटना में ही मिले हैं. पटना की हालत अब गंभीर होती जा रही है. वहीं, देशभर में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दशहत का माहौल बना हुआ है.

राज्यों के सभी पार्कों को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक के लिए बंद करने की घोषणा

पटना एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का हॉटस्‍पॉट बनता जा रहा है. इस बीच, COVID-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खौफ भी बढ़ता जा रहा है. प्रदेश सरकार ने हालात को देखते हुए राज्यों के सभी पार्कों को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है, ताकि भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा सके. हालात को देखते हुए बिहार में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है.

- Advertisement -

Parks Negligence In Jaipur By Nagar Nigam - पार्कों के रखरखाव में चल रहा  'गोलमाल' का खेल, करोड़ों का बजट भी हुआ फेल | Patrika Newsबिहार में कोरोना संक्रमण अब तेजी से पांव पसारना शुरू कर चुका है. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने भी इस बात का ऐलान कर दिया है कि प्रदेश में कोरोना के तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. जिसके बाद अब अधिक सर्तक रहने की जरुरत है. बिहार में करीब साढ़े चार माह बाद मंगलवार को 47 नये कोरोना संक्रमित पाए गए. जिनमें 28 मरीज केवल पटना में ही मिले हैं. पटना की हालत अब गंभीर होती जा रही है. वहीं, देशभर में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दशहत का माहौल बना हुआ है. भारत के कई राज्यों में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिले हैं.
Coronavirus Cases In Kanpur News Updates: Increasing Corona Cases - संक्रमण  का कहर: चुनाव बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हो सकती कोरोना की लहर - Amar  Ujala Hindi News Liveलेकिन बिहार में अभी तक ओमिक्रॉन का एक भी मामला नहीं पाया गया है. लेकिन वर्तमान में हालात इस तरह गंभीर होते जा रहे हैं कि अगर इसे हल्के में लिया गया तो आगे का दृश्य बेहद भयावह हो सकता है. पिछले 2 लहरों में बिहार में उस पीड़ा को झेला भी है. राजधानी पटना में अभी डेल्टा प्लस के मामले सामने आ रहे हैं. सूबे में कोरोना से मौत के मामले भी अब सामने आने लगे हैं. बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटे में करीब दोगुना कोरोना मरीज बढ़ गये हैं. सोमवार को 26 पॉजिटिव मिले थे लेकिन मंगलवार को 47 नये मरीज पाए गये. पटना, गया और मुंगेर में सबसे अधिक संक्रमित हैं. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार प्रदेश में कुल 155 सक्रिय केस हैं. पटना में अभी 76 सक्रिय मरीज हैं. वहीं गया में 28 तो मुंगेर में 16 सक्रिय मामले हैं. वैसे पूरे देश में ओमिक्रॉन के 653 मामले हैं. 
Report By :-NEHA PANDEY, BUREAU CHIEF, NATION EXPRESS, पटना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309