CITY DESK NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में दर्दनाक हादसा, तिरू फॉल में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत
राजधानी के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरू फॉल में बड़ा हादसा हुआ है. फॉल में नहा रहे तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई है. बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई है. तीनों पिकनिक मनाने तिरू फॉल पहुंचे थे जहां यह हादसा हुआ. स्थानीय गोताखोरों ने तीनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं.
छात्रों की उम्र 20 से 25 वर्ष
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक तिरू फॉल आते हैं. शुक्रवार को भी काफी लोग फॉल आए थे. इसी बीच कुछ लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि कुछ छात्र पानी में डूब रहे हैं. मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी.सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को पानी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि तीनों छात्रों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है.

एक ही घर के दो मृत
- Advertisement -
मामले की जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली है कि तीनों छात्र रांची के हेहल और चान्हो के रहने वाले हैं. परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. यह भी जानकारी मिली है कि दो छात्र एक ही घर के हैं, जबकि एक उनका पड़ोसी है. डूबे युवकों में दो सगे भाई थे. आशीष कुमार व अंकुर कुमार पिता पद्मलोचन दास रांची हेहल के रहने वाले थे. जबकF तीसरा युवक दीपक गिरी पिता अशोक गिरी चान्हो करकट गांव का निवासी था. सभी की उम्र 20-25 के लगभग है.
नई कार का जश्न मनाने गए थे
मिली जानकारी के अनुसार, आशीश और अंकुर ने एक कार खरीदी थी और उसे मनाने के लिए तिरू फॉल पहुंचे थे. तिरू फॉल में उतरने के बाद आशीष पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए दीपक और आशीश भी पानी में चले गए, लेकिन खुद को बचा नहीं पाए, जिससे तीनों की मौत हो गई.
![]()
कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है
रांची का तिरू फॉल सुरक्षा की दृष्टि से बहुत खतरनाक है क्योंकि यहां कोई सुरक्षा प्रणाली नहीं है. कहा जाता है कि तीनों दोस्त एक नई कार खरीदने के बाद रोमांच करने पहुंचे थे, लेकिन दुर्भाग्य अब उनकी लाशों को घर ले जाएगा और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.
Report By :- SHWETA JHA, CITY DESK NATION EXPRESS, RANCHI