Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CORONA की चौथी लहर ने दी दस्तक: फ‍िर हाटस्‍पाट बनने की राह पर महाराष्‍ट्र, अकेले मुंबई में 1765 केस, जुलाई में फिर लग सकता है लॉकडॉन

0 389

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

CORONA UPDATE: राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में कोरोना (corona) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए.

देश में कोरोना की दस्तक (Corona dastak) देखकर स्वास्थ्य विभाग के हाथपांव फूलने शुरू हो गए हैं. बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

एक्सपर्ट का मानना है कि ये ही चौथी लहर (corona fourth wave) का आगाज है.

बस कुछ ही दिनों बाद कोरोना का पीक (Corona Peak) भी जल्द ही देखने को मिलेगा.  . वहीं राज्यों की सरकारें भी कोरोना को लेकर एक्टीव मोड़ में आ गई हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली से सटे मेरठ में कोविड कमांड सेंटर (covid command center) एक्टीव करने के आदेश शासन की ओर से आ गए हैं. 

दो सप्ताह में पीक आने की संभावना 

एक बार फिर बढ़ाई कोरोना ने चिंता,  फिर एक्टीव हुआ कमांड सेंटर

जिला प्रशासन के मुताबिक कोरोना गाइडलाइन को फॅालो किये बगैर कोई भी व्यक्ति यदि घरों से बाहर निकलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

कोविड के बढ़ते हालात को देखते हुए अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की भी रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर स्क्रीनिंग की जाएगी.

महाराष्‍ट्र और मंबई में कोरोना की तेज रफ्तार ने हैरान कर दिया है। महाराष्‍ट्र एकबार फ‍िर कोरोना संक्रमण का हाटस्‍पाट बनने की ओर है। महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2701 नए मामले सामने आए हैं। अकेले मुंबई में 1765 नए केस दर्ज किए गए हैं। यही नहीं पाजिटिविटी रेट में भी बड़ा उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले पांच हजार को पार कर गए हैं।

- Advertisement -

Coronavirus Pandemic: Akshara Singh shares a selfie wearing a mask, urges  fans to be safe | Bhojpuri Movie News - Times of India

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,701 नए मामले दर्ज किए गए जो लगभग चार महीनों में सबसे अधिक हैं। राज्‍य में सक्रिय मामले बढ़कर 9,806 हो गए हैं। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 78,98,815 जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 11,47,866 हो गई है। महाराष्‍ट्र में इस साल 17 फरवरी को 2,797 नए मामले दर्ज किए गए थे। महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,881 मामले सामने आए थे, जो संक्रमण के आंकड़ों में एक बड़ा उछाल था।

Coronavirus India Update: कोरोनावायरस की Speed फिर डराने लगी! Government और  Expert की चेतावनी | NBT - YouTube

वहीं दिल्‍ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 564 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक शख्‍स की संक्रमण से मौत हो गई है। राष्‍ट्रीय राजधानी में पाजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्‍ली में पाजिटिविटी रेट बढ़कर 4.94 फीसद हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 93 दिन बाद 24 घंटे में 5,233 मामले मिले हैं और सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें पांच मौतें अकेले केरल से हैं। एक दिन में नए मामलों में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंगलवार को 3,714 केस मिले थे। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस पाए गए हैं, जो राज्य में 18 फरवरी के बाद एक दिन में मिले मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

महाराष्‍ट्र और मंबई में कोरोना की तेज रफ्तार ने हैरान कर दिया है।

इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले बढ़कर 28,857 हो गए हैं जो कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मरीजों के उबरने की दर घटकर 98.72 प्रतिशत पर आ गई है। राहत की बात यह है कि मृत्युदर भी मामूली गिरावट के साथ 1.21 प्रतिशत पर आ गई है। कोविन पोर्टल के अनुसार अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 194.44 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

coronavirus live updates july 29 2021 - The Hindu

वहीं देश के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को बड़ा फैसला किया। नए आदेश के तहत अब विमान यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना आवश्‍यक होगा। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद विमानन नियामक ने कहा है कि अब विमान यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यात्रियों को केवल असाधारण परिस्थितियों में ही मास्क हटाने की अनुमति होगी। हाईकोर्ट ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखने का सुझाव दिया है।

Report By :- ANUJA AWASTHI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309