Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चोरी, छिनतई, और नशाखोरी के खिलाफ अंजुमन इस्लामिया नूरिया ने बुलंद की आवाज : आम लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया गया जन जागरूकता अभियान

0 521

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नशाखोरी के विरुद्ध अभियान को बनाएं जन आंदोलन, प्रत्येक सजग नागरिक की हो भागीदारी

नशे के खिलाफ ‘रण’..नशा मुक्त समाज का ‘प्रण 

अपराध रोकना है तो नशाखोरी रोकें

‘बेहतर समाज बनाने के लिए जरूरी है नशा मुक्ति, इसलिए नशे को कहिए ना’

नशे की लत से हर साल खत्म होती लाखों जिंदगियों को बचाने के लिए अंजुमन इस्लामिया नूरिया के प्रयास से कांटा टोली क्षेत्र में चलाया गया जागरुकता अभियान

न सिर्फ युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए बल्कि एक बेहतर समाज बनाने के लिए नशा मुक्ति बहुत जरूरी है। मगर आज का युवा नशे की लत में आकर अपने भविष्य को अंधकार में डुबोता चला जा रहा है, इसलिए जरूरत है कि युवा नशे को ना कहे और एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे,” ये बात अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने  कही।

- Advertisement -

आज मौलाना आजाद कॉलोनी लोवाडीह में नशाखोरी, चोरी और छिनतई के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की इसके तहत सैकड़ों की संख्या में मौलाना आजाद कॉलोनी के निवासियों ने अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम की अध्यक्षता में रोड नंबर 1 से रोड नंबर 19 तक इसके अलावा आयशा नगर, इलाही बख्श कॉलोनी तक पैदल मार्च किया गया !

पैदल मार्च में शामिल हाजी सऊद आलम ने कहा कि नशे की बुरी लत से हर साल लाखों जिंदगियां खत्म हो रही है उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता इस बात की हो रही है कि कांटा टोली से लेकर लोवाडीह तक के इलाकों में चोरी और छिनतई के मामले में काफी इजाफा हुआ है हम लोग छोटे-छोटे बच्चे और उनके गार्जियन से यह अपील करते हैं कि इस तरह के गंदे काम से अपने को दूर रखें और अपने बच्चों को भी दूर रखें, छोटे- छोटेऔर मासूम बच्चे चोरी और छिनतई के मामले में काफी आगे बढ़ रहे हैं इसकी पूरी जिम्मेदारी बच्चों के माता-पिता पर है उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता को चाहिए कि अपने छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जरूर भेजें ताकि वह भी शिक्षा ग्रहण करके गंदे कामों से दूर रहे और आने वाले दिनों में अच्छा मुकाम हासिल करें

पैदल मार्च में शामिल कासिम खान ने कहा कि आज के दौर में युवा वर्ग मानसिक तनाव या छोटी-छोटी बातों में तनाव को कम करने के लिए नशे को गले लगा लेता है इससे उसका न सिर्फ मानसिक विकास रुक जाता है बल्कि धीरे-धीरे शरीर की शक्ति भी खत्म होने लगती है ऐसे हालातों में जरूरी है कि युवा अच्छे कामों में अपना मन लगाएं और अपने दैनिक कामों पर ध्यान दें और जिंदगी को बर्बाद होने से बचा ले उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का सबसे ऊर्जावान हिस्सा है और इसलिए देश को युवाओं पर ज्यादा भरोसा है सही विचारधारा और शक्ति के साथ ही युवा राष्ट्र की उन्नति में सहयोग कर सकते हैं, और इसे आगे बढ़ा सकते हैं इसलिए नशे को त्याग कर वह सब काम संभव है इसलिए उन्होंने सभी युवाओं से निवेदन किया है कि वह न सिर्फ नशे से दूर रहें बल्कि जो युवा नशे की गिरफ्त में है उनको अच्छा नागरिक बनाने का काम भी करें !

Report By :- SIMRAN SHUKLA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309