Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द: आज निर्वाचन आयोग जारी करेगा अधिसूचना, पत्नी कल्पना बन सकती हैं CM

0 478

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अब गेम में भाजपा भी

कांग्रेस और झामुमो के 13 असंतुष्ट विधायकों पर भाजपा की नजर

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले को लेकर राज्यपाल ने सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा कर दी है। सोरेन के CM रहते हुए खदान लीज का पट्‌टा लेने के मामले में चुनाव आयोग ने गुरुवार को राज्यपाल से उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी।

- Advertisement -

राज्यपाल रमेश बैस ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले में राय ली थी। उन्होंने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ आयोग के लीगल एक्सपर्ट व अन्य बड़े अधिकारियों से भी बात की, उसके बाद फैसला लिया। हालांकि सोरेन को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने के मामले में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। राजभवन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चुनाव आयोग इसकी अधिसूचना जारी करेगा। संभवतः शनिवार को इसके जारी होने की संभावना है।

सदस्यता गई तो सोरेन को सीएम पद छोड़ना होगा:-

हेमंत के पास विकल्प:

  • अयोग्य ठहराए जाने के बाद सोरेन विधायक दल की बैठक बुलाएंगे। सभी विधायक उन्हें अपना नेता मानते हुए फिर से राज्यपाल के पास जाकर सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव देंगे। राज्यपाल को उक्त प्रस्ताव पर अमल करना ही होगा। राज्यपाल को विधायक दल के अनुरोध पर सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना ही पड़ेगा। वे अनुरोध टाल नहीं सकते। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद सोरेन के पास 6 माह का समय होगा कि वे किसी खाली सीट पर चुनाव लड़कर दोबारा निर्वाचित हों और विधायक बनें।
  • हेमंत सोरेन विधायक दल से मिलकर अपनी जगह किसी अन्य को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दें।
  • तीसरा कानूनी रास्ता यह है कि सोरेन चुनाव आयोग और राज्यपाल की कार्यवाही को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दें। इस विकल्प में अधिक समय लग जाएगा।
  • झारखंड की पॉलिटिक्स को कितना समझती हैं कल्पना सोरेन, क्या मिलेगा CM का ताज?  जानें उनका प्रोफाइल-PHOTOS - kalpana soren wife of hemant soren understand  the politics of jharkhand ...

हेमंत ने पद से इस्तीफा दिया तो पत्नी कल्पना बन सकती हैं CM
झामुमो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी गई तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल पत्थर माइनिंग लीज लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद राज्यपाल ने चुनाव आयोग से इस मामले में राय मांगी थी। गुरुवार को विशेष दूत ने नई दिल्ली से रांची आकर सीलबंद लिफाफे में चुनाव आयोग की राय राजभवन को सौंपी थी।

CM की पत्नी Kalpana Soren का बनाया Fake Twitter account, Gonda police  station में शिकायत दर्ज - YouTube

दो दिन से चल रही थी राजनीतिक गहमागहमी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पद का गलत इस्तेमाल कर अपने नाम से खनन लीज लेने का आरोप था. इससे पहले दो दिन तक झारखंड की राजनीति में लगातार गहमागहमी बनी रही. गुरुवार को ही चर्चा थी कि हेमंत सोरेन की सदस्यता पर निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट राजभवन पहुंच गयी है. हालांकि, राज्यपाल रमेश बैस से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जब इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.

 

Report By :- SHIVANGI SINGH / KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309