Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची मे संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश ! मंदिर के सामने सड़क पर प्रतिबंधित मांस के टुकड़े फेंके जाने से स्थानीय लोगो में आक्रोश, 3 घंटे सड़क जाम

0 466

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर ‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की साजिश रची गई , लोअर बाजार थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के ठीक सामने अल्बर्ट एक्का चौक से लालपुर चौक जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक के जाने के मामले पर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद सड़क को जाम कर दिया और मामले में अपना विरोध जताया स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों से ठीक पहले इस तरह के साजिश रची गई है और प्रतिबंधित मांस को जानबूझकर मंदिर के सामने फेंका गया है, प्लाजा चौक से सटे शनि मंदिर के पास घटी घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है स्थिति को नियंत्रित करिए करने के लिए लोअर बाजार, कोतवाली, लालपुर, सदर थाना, एसडीओ, सिटी एसपी,सिटी डीएसपी के अलावा कई तरह की फोर्स मौके पर मौजूद है, 

- Advertisement -

आज पहले सुबह जैसे ही  प्रतिबंधित मांस की फेक जाने की खबर लोगों के कानों तक पहुंची वैसे ही लोग घटनास्थल की तरफ पहुंचने लगे, मौके पर पहुंचे हिंदू नेता भैरव सिंह ने कहा कि जानबूझकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है भैरव सिंह ने कहा कि हमेशा हिंदुओं के त्यौहार के पहले ही इस तरह की घटना जानबूझकर की जाती है ताकि रात रांची में सांप्रदायिक त्यौहार बिगड़ सके, वही रांची पुलिस ने इस कांड को सीसीटीवी फुटेज में देखा तो इससे साफ जाहिर हो  रहा है कि एक ट्रैक्टर से प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा गिरा है किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है !
मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी ने भी लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और सड़क जाम हटाया और ट्रैक्टर बुलाकर प्रतिबंधित मांस को सड़क से हटवाया मौके पर अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है !
Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309