रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : पूर्व रेंजर डकैती कांड का हुआ खुलासा, 24 लाख रुपए और जेवर के साथ 10 अपराधी गिरफ्तार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची पुलिस ने 18 दिनों के अंदर टाटीसिलवे के आनंदनगर में पूर्व रेंजर रूद्र नारायण के घर हुए डैकती कांड का खुलासा कर लिया है। इस वारदात को बिहार के एक गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से 24 लाख 57 हजार 500 रुपये नगद, जेवर, चार पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक महंगी कार बरामद की है।
गिरफ्त में आने वाले अपराधियों में हजारीबाग के सतीष कुमार पास, निशांत कुमार, हरिओम कुमार, गया निवासी सुरेंद्र चौधरी, अजीत कुमार उर्फ बिट्टू, मो शहनवाज आलम। इसके अलावा राहुल शर्मा, रांची के टाटिसिलवे निवासी विकास कुमार उर्फ गुड्डू, कविंद्र प्रसाद और नालंदा के मनिंद्र कुमार शामिल है। इसका खुलासा रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने किया। पूछताछ के बाद सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया।
- Advertisement -

पूर्व रेंजर की गाड़ी चलाने वाला विकास ही बना भेदिया
पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया विकास कुमार उर्फ गुड्डू पहले पूर्व रेंजर के घर ड्राइवर की नौकरी करता था। सात-आठ माह पहले ही नौकरी छोड़ दिया और अपने बदले एक परिचित को रखवा दिया। विकास ही डकैती का भेदिया बना। उसने अपने परिचित अजित कुमार उर्फ बिट्टू से संपर्क किया। इसके बाद अजित कुमार बिट्टू ने गैंग बनाकर पांच अप्रैल की रात पूर्व रेंजर के घर धावा बोला। रुपये व गहने लूट ले गए।
महंगी कार से डकैती करने आया था अपराधी
अपराध की दुनिया से अजित कुमार ने काफी पैसे कमाये हैं। महंगी कार का सौकीन अजित डकैती करने अपनी कार से ही टाटिसिलवे आया था। बाद में सभी उसी कार में बैठक कर धुर्वा के होटवासी स्थित अजित कुमार उर्फ बिट्टू के मकान में पहुंचा, जहां सभी अपराधियों ने पैसे व जेवर का बंटबारा किया। इसके बाद सबने अपनी राह पकड़ ली।
पूर्व में भी डकैती में संलिप्त रहा है अजित
पुलिस के अनुसार अजित का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार जब तक रांची पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अजित के पिता घर के पैसे व जेवर ले कर फरार हो गए। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पूर्व रेंजर ने 15 लाख रुपये नगद व जेवर की डकैती की कराई थी प्राथमिकी : पुलिस के अनुसार पूर्व रेंजर ने घटना के दूसरे दिन छह अप्रैल को टाटिसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में भुक्तभोगी ने 15 लाख रुपये नगद व कुछ जेवरात की चोरी की बात कही थी। एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने कुछ जेवर बेचे। जो बरामद राशि है उसमें लूट के साथ जेवर बिक्री के पैसे भी हैं।
गिरफ्तारी के बाद खुला भेद
तकनीकी सेल ने जब तफ्तीश शुरु की तो सबसे पहले पुलिस की टीम ने हजारीबाग से अजित को गिरफ्तार किया।उससे जब पूछताछ शुरु की गई तो सारा भेद खुल गया। इसके बाद पांच अपराधियों को हजारीबाग से, चार अपराधियों को गया से जबकि एक अपराधी को टाटिसिलवे से गिरफ्तार किया गया।
चोरी के जेवर खरीदने का है आरोप
गिरफ्त में आया गया के टेकारी के पंचानपुर निवासी राहुल कुमार वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। आरोप है कि उसने डकैती के जेवर अपराधियों से खरीदे। पुलिस ने उसके पास से कुछ साबूत जेवर और कुछ गला अवस्था में सोना बरामद किया है।
Report By :- ANKITA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI