Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

विधायक और बीडीओ के बीच भिड़ंत, तू तू -मैं मैं के बाद कुर्सी पर ही खड़े हो गए MLA

0 558

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बेगूसराय, BIHAR

बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला आज एक बार फिर गर्म हो गया. इस मामले को लेकर विधायक रामजतन सिंह और बरौनी के बीडीओ बीरेंद्र कुमार आपस मे भिड़ गए और सार्वजनिक तौर पर तू तू मैं मैं की स्थिति उत्पन्न हो गई.  धीरे धीरे मामला इतना गरम हो गया कि बात ही बात में विधायक गुस्से में आकर कुर्सी से खड़े हो गए और बीडीओ को अंगुली दिखाने लगे. तेघरा से नव निर्वाचित विधायक राम रतन सिंह का गढ़हरा में हुआ नागरिक अभिनंदन  - द बेगूसरायइस दौरान बीडीओ ने भी विधायक को करारा जवाब दिया. बाद में मामला गरमाता देख कर मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले तो दोनों को समझाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन बात नही बनते देख कर अंत मे बीडीओ को जैसे तैसे लेकर भीड़ से अलग किया. इस दौरान भीड़ ने बीडीओ को जाते देख कर जमकर नारे बाजी की. बीडीओ और विधायक के बीच की तू तू मैं मैं इलाके में चर्चा का बिषय बना हुआ है.बताते चले कि सोमबार को बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बरौनी डेयरी में काम करने वाले एक प्राइवेट मजदूर की मौत हो गई. जिसके बाद नाराज लोगों ने छह घंटे तक जीरो माइल से बरौनी जाने वाली सड़क को मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया. इसी सिलसिले में मौके पर लोगों को समझाने बुझाने बीडीओ और विधायक पहुंचे थे. जिसके बाद दोनों में तू तू मैं हो गया.

Report By :- SIMRAN JHA, DESK, NATION EXPRESS, बेगूसराय, BIHAR

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309