मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत : शिल्पी नेहा ने 23 हजार से ज्यादा वोट से भाजपा की गंगोत्री कुजूर को हराया
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, मांडर (RANCHI)
भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा उपचुनाव में कई बूथों में हुई भारी गड़बड़ी
रांची जिले की मांडर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की गंगोत्री कुजूर को हरा दिया है। 21 राउंट की मतगणना में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा को कुल 95062 मत मिले हैं। वहीं गंगोत्री कुजूर को 71545 मत मिले। गंगोत्री कुजूर ने शिल्पी नेहा तिर्की को गले मिलकर बधाई दी।
- Advertisement -

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजुर् मतगणना स्थल से निकल गई हैं। उन्होंने कहा कि 8000 वोटर वोट देने से वंचित रह गए। उन्होंने मतगणना को लेकर सवाल भी उठाया। इसकी लिखित शिकायत भी की। कहा कि जनता का फैसला मान्य है। हार की जिम्मेदारी लेती हूं। संगठन के लिए काम करती रहूंगी। जनता का साथ मुझे मिला है। बेटी की जीत के बाद पिता ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बेटी ने पिता की जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विधानसभा क्षेत्र के कुल 3,54,877 मतदाताओं में से 61.25 फीसद ने गत 23 जून को मतदान में हिस्सा लिया था। मतदान के दौरान 433 में से 239 बूथ से वेब कास्टिंग की गई थी। पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती हुई। इसके बाद EVM के वोट की काउंटिंग शुरू हुई।

दरअसल आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद मांडर के विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म हो गई। इसके बाद यह उपचुनाव कराया गया।
उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। मुख्य मुकाबला कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, भाजपा की गंगोत्री कुजूर और ओवैसी के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय देव कुमार धान के बीच रहा।
Report5 By :- SHIVANGI SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, मांडर (RANCHI)