Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लेवी वसूलने आए नक्सली ‘लादेन’ समेत PLFI के 3 नक्सली को रांची पुलिस ने धर दबोचा

0 674

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची पुलिस ने शनिवार को पीपुल लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर ली है। रांची पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि तीन नक्सली कोराबोरी से लेवी वसूलने के लिए नगड़ी और तुपुदना के इलाके में हैं। इसके तुरंत बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया और नगड़ी पुलिस के सहयोग से इन्हें दबोच लिया गया।

ranchi gold robbery case: jharkhand ke ranchi me gold loot case ka khulasa  7 aropi arrest : सोना लूटकांड का खुलासा रांची पुलिस के हत्थे चढ़े 7 अपराधी  कई मामलों में हैंगिरफ्तार उग्रवादी में एनकाउंटर में मारे गए PLFI उग्रवादी पुनाई उरांव का सहयोगी अतिकुर उर्फ लादेन, अनिल सोय ,अजित सोय शामिल है। अनिल और अजित खूंटी के मुरहू इलाके का रहने वाला है। जबकि लादेन नगड़ी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।

- Advertisement -

घटना की पुष्टी करते हुए ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी हुई है। गुप्त स्थान पर इनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द इन नक्सलियों का पूरा डिटेल जारी किया जाएगा। इससे ज्यादा कुछ भी बताने से उन्होंने फिलहाल इंकार कर दिया।

कई मामलों में फरार चल रहा था लादेन
लादेन की तालाश रांची पुलिस कई महीनों से कर रही थी। लेवी के अलावा कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। कई बार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश भी हुई लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रह रहा था। इस बार स्पेशल टीम उसे दबोचने में कामयाब रही है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309