Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Cyclone Mocha को लेकर अलर्ट : झारखंड में भी दिख सकता है चक्रवात मोचा का असर, रांची समेत कई राज्यों में होगी बारिश, 4 दिनों तक मौसम रह सकता है खराब

0 619

WEATHER DESK, NATION EPRESS, RANCHI

अभी मौसम का हाल कुछ अलग ही मिजाज का बना हुआ है. कभी धूप कभी छांव तो फिर कभी बारिश शुरू हो जाती है. इसी बीच बदलते मौसम में चक्रवाती तूफान मोचा का भी असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मोचा चक्रवात का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. 7 मई तक चक्रवात की तीव्रता का निर्धारण होने और कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही झारखंड में इसका असर होगा. बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इसका असर अधिक  देखने को मिलेगा.

झारखंड में भी दिख सकता है आने वाले 'मोचा' चक्रवात का असर, 9 मई को… - News  Aroma

- Advertisement -

अगले तीन दिन में दिखेगा असर

मौसम विभाग ने इस साल के पहले चक्रवाती तूफान का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 09 मई के आसपास चक्रवात बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड समेत आसपास के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. झारखंड में बंगाल से सटे इलाकों में मोचा का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस चक्रवात की तीव्रता का आकलन मौसम विभाग द्वारा अब तक नहीं किया गया है. यह साल का पहला चक्रवात है, इसका नाम मोचा रखा गया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, उत्तर भारत सहित कई राज्यों में इन दिनों जमकर वर्षा हो रही है.

झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट -  KohramLiveझारखंड में भी दिखेगा मोचा का असर

मौसम केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मोचा चक्रवात का असर झारखंड में दिखेगा। बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इसका अधिक असर दिखेगा। 7 मई तक चक्रवात की तीव्रता का निर्धारण होने और कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही झारखंड में इसका असर होगा।

Report By :- ANJALI TIWARI, WEATHER DESK, NATION EPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309