Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात ‘YAAS’, झारखंड के लिए खतरे का समय, घर में ही रहें

0 559

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

सलाह… 25 से 28 मई तक वज्रपात और काेराेना का कहर दाेनाें से बचने की जरूरत, इसलिए घर में ही रहें, बहुत जरूरी होने पर ही निकलें

मौसमवाणी…आज से ही कई इलाकों में छाने लगेंगे बादल

बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव की संभावना, अगले हफ्ते चक्रवात यास | Low pressure  over the Bay of Bengal likely, cyclone Yaas to form next week | Skymet  Weather Servicesबंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘यास’ बनना शुरू हो चुका है जिसका असर झारखंड और बिहार (bihar,Jharkhand rain) में नजर आने की संभावना है. सोमवार को तूफान काफी खतरनाक हो सकता है. इस तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा (west Bengal ,odisha yaas, Bay of Bengal ) के तट से टकराने की उम्मीद है.

- Advertisement -

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 मई को राजधानी रांची सहित झारखंड के दक्षिण-पूर्वी जिलों में तेज हवा और बारिश हो सकती है. 26-27 को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है. इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

बिहार में कैसा पड़ेगा असर

Cyclone Yaas: देश पर मंडरा रहा नए चक्रवात का खतरा, PM मोदी ने की समीक्षा  बैठक, Ship- Helicopter तैनातइसी हफ्ते अरब सागर में आये ताउते तूफान के बाद बिहार पर अब सुपर सायक्लोन यास की मार पड़ने जा रही है़ यास का असर ताउते की तुलना में ज्यादा होगा़. 25 मई की देर शाम से पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी के आसार हैं. साथ ही बज्रपात की आशंका है़ इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर पूर्वी बिहार पर पड़ने की आशंका है़.

रांची सहित राज्य के लोगों काे कोरोना के साथ-साथ 25 से 28 मई तक प्राकृतिक विपदा से भी बचने की सलाह दी गई है। माैसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के 30 से 60 फीसदी जगहाें पर वज्रपात हो (आसमानी बिजली) सकता है। अभी झारखंड सरकार काेराेना काे लेकर सुरक्षा सप्ताह मना रही है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

इसलिए आने वाले चार दिनों में कोरोना के साथ-साथ आसमानी से कहर से बचने की जरूरत है। माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि इन चार दिनाें में लाेगाें काे खुले आसमान और पेड़ के नीचे नहीं रहना चाहिए। काेशिश करें कि घर में ही रहें। इस दाैरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और मेघ गर्जन भी हाेगा।

27 मई को रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंचने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में यास चक्रवात का असर झारखंड में 25 मई से दिखने लगेगा। 28 मई तक रांची सहित पूरे झारखंड में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात हो सकता है। मई में अबतक 38 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचा है, लेकिन 25 मई काे अधिकतम तापमान 32 और 26 व 27 मई काे 25 डिग्री तक गिर जाएगा। यानी अधिकतम तापमान में 13 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हाे सकती है।

Cycloen Yaas Coastal districts of odisha and West Bengal on high alert due  to cyclonic storm in bay of bengalदक्षिण पूर्व, उत्तर और मध्य झारखंड में भारी बारिश होने का अनुमान

राज्य के दक्षिण पूर्व, उत्तर और मध्य हिस्से में कुछ जगहाें पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 24 मई काे भी झारखंड के कइ हिस्साें में बारिश हाेने के आसार है। संताल परगना सहित दक्षिणी पूर्वी हिस्से जाे बंगाल सटे है। वहां भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

तैयारी में जुटा बिजली निगम

अतिरिक्त पोल, ट्रांसफारमर, क्रेन और गैंग 24 घंटे रहेंगे मौजूद

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे यास चक्रवात का झारखंड में पड़ने वाले असर को देखते हुए जेबीवीएनएल अलर्ट मोड में है। निगम के कार्यकारी निदेशक केके वर्मा ने सभी जीएम और एसई को कहा है कि वे चक्रवात को लेकर अलर्ट रहें। किसी भी फॉल्ट को कम से कम समय में ठीक करें। आवश्यक तैयारी पहले कर लें। कंट्रोल रूम में इस दौरान 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इधर, रांची क्षेत्र के जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि हर डिवीजन में 10-10 अतिरिक्त गैंग, वाहन और साजो समान के साथ मौजूद रहेगा, ताकि किसी भी खराबी को जल्दी ठीक किया जा सके। अभी एक क्रेन रांची के लिए है। अब हर डिवीजन के लिए क्रेन व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। हर डिवीजन में 10-10 बिजली पोल इमरजेंसी में रखे जा रहे हैं। कार्यपालक, सहायक और कनीय अभियंता अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

एहतियातन कई ट्रेनें रद्द

Bihar: Trains from Jayanagar to Nepal by December | Patna News - Times of  Indiaचक्रवाती तूफान यास की आशंका को देखते हुए रांची रेल मंडल से खुलने 7 ट्रेनों को 25 और 26 मई को रद्द करने की घोषणा हुई है।

  • ट्रेन संख्या 02803 रांची-हावड़ा स्पेशल 25-26 मई को रांची से नहीं खुलेगी
  • ​​​​ट्रेन संख्या 02804 हावड़ा-रांची स्पेशल 25-26 मई को रद्द
  • ट्रेन संख्या 02896 रांची-हावड़ा 26 को रांची से नहीं चलेगी
  • ट्रेन संख्या 02895 हावड़ा-रांची 26 को रद्द
  • ट्रेन संख्या 02814 आनंद विहार-भुवनेश्वर स्पेशल 24 मई को रद्द
  • ट्रेन संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार ट्रेन 25 मई को नहीं खुलेगी
  • ट्रेन संख्या 02876 आनंद विहार-पुरी 25 को रद्द
  • ट्रेन 02823 भुवनेश्वर नई दिल्ली स्पेशल 25 मई को नहीं जाएगी
  • ट्रेन संख्या 02824 नई दिल्ली -भुवनेश्वर ट्रेन 26 मई को रद्द रहेगी

गृह मंत्री अमित शाह की बैठक 

गृह मंत्री अमित शाह आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक करेंगे और चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

25,  26 एवं 27 मई को तेज हवा के साथ साथ भारी वर्षा की संभावना है किसान भाई इसके लिए सजग रहें. तैयार सब्जियों को तोड़ लें तथा खेत से जल निकास के लिए नालियां बना दें. जो किसान कुछ दिन पहले अदरख, हल्दी, ओल आदि की बोआई कर चुके हैं वे उन खेतों में जल जमाव नहीं होने दें. जो किसान गरमा धान या मूंग की कटाई कर चुके हैं वे काटे हुए फसल को सुरक्षित जगह पर रखने की व्यवस्था करें. यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कार्यों को पूरा करने के लिए सिर्फ एक दिन (24 मई) है.

Report By :- ANKITA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309