Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डॉक्टरों ने दी चेतावनी- 3 फरवरी 2022 को कोरोना की तीसरी लहर आएगी, ओमिक्रॉन को नहीं रोका तो मचेगी तबाही, हो सकती है सख्त गाइडलाइन जारी

0 491

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

नया साल 2022 अपने साथ ओमीक्रोन की बड़ी लहर लेकर आएगा

Omicron In India: देश में एक तरफ ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं अब कहा जा रहा है कि जल्द ही देश में कोरोना की तीसरी लहर (CoronaVirus Third Wave)आ सकती है और इसके लिए नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Coronavirus New Variant omicron) जिम्मेदार होगा. आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के रिसर्चरों ने अपनी नई स्टडी में बताया है कि , 3 फरवरी को कोरोना के केसेज पीक (Peak Of corona virus in india) पर होंगे. आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं की एक टीम के नेतृत्व ने अपनी स्टडी में महामारी की पहली दो लहरों के डेटा का इस्तेमाल करके तीसरी लहर का पूर्वानुमान लगाया है. ‘दुनिया भर के ट्रेंड को देखते हुए यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट भारत में दिसंबर मध्य से तीसरी लहर का पूर्वानुमान करती है जो कि फरवरी की शुरुआत में पीक पर होगी.

- Advertisement -

omicron india news: अमेरिका में 3 से 73% नए केस बढ़े, एक्सपर्ट बोले- भारत  में पक्का आएगी तीसरी लहर : omicron corona third wave will come in january  and february 2022 - Navbharat Times3 फरवरी को पीक पर होगा कोरोना, मिलेंगे सबसे ज्यादा मरीज

बता दें कि शोधकर्ताओं ने’ गॉजियन मिक्सचर मॉडल नाम के एक स्टेटिस्टिकल टूल का इस्तेमाल किया है. इसकी स्टडी में बताया गया है कि कोरोना की भारत में प्रारंभिक अवलोकन तिथि या (Initial Observation Date) 30 जनवरी 2020 है जब यहां कोविड-19 का पहला आधिकारिक मामला सामने आया था. इसलिए 15 दिसंबर 2021 से एक बार फिर कोरोना के केस फिर से बढ़ना शुरू हो रहे हैं और तीसरी लहर का पीक 3 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को हो सकता है. रिसर्चर्स के मुताबिक, इस दिन कोरोना के सबसे अधिक केस दर्ज किए जा सकते हैं

omicron india news: अमेरिका में 3 से 73% नए केस बढ़े, एक्सपर्ट बोले- भारत  में पक्का आएगी तीसरी लहर : omicron corona third wave will come in january  and february 2022 - Navbharat Timesडॉक्टरों ने दी चेतावनी-दो महीने में लाखों में मिल सकते हैं मरीज

COVID विशेषज्ञ समिति, सदस्य, केरल के डॉ टीएस अनीश ने बताया है कि,वैश्विक रुझानों से पता चलता है कि #Omicron मामलों की संख्या 2-3 सप्ताह में 1000 तक पहुंचने जा रही है और एक मिलियन, शायद 2 महीनों में. भारत में एक बड़ा प्रकोप होने से पहले हमारे पास एक महीने से अधिक का समय नहीं है हमें इसे रोकने की जरूरत है.

निदेशक (चिकित्सा), के आईएमएस, हैदराबाद के डॉ संबित ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामलों में  हम जनवरी के अंत तक COVID संख्या में वृद्धि की उम्मीद करते हैं क्योंकि हम दुनिया से अलग नहीं हैं. दुनिया जिस चीज का सामना कर रही है, हम उसका सामना करेंगे, लेकिन उम्मीद है, हमारे पास इस बार गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या नहीं होगी जो हमारे पास पहले थी.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फॉलो करें NATIONEXPRESS.LIVE पर विस्तार से पढ़ें देश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309