Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तूफान गुलाब का असर:- दो दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

0 469

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में मंगलवार से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है।

गुलाब चक्रवर्ती तूफान!cyclone gulab !gulab cyclone! weather!mansoon!gulab  tufan! skymet weather news - YouTubeमौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के निम्न दबाव के क्षेत्र में और इसके बाद डीप डिप्रेशन में बदलने की वजह स मौसम में यह बदलाव आ रहा है।

- Advertisement -

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के चलते मंगलवार से सिंहभूम, सिमडेगा, सराकेला-खरसावां , रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और इसके आसपास के इलाके में कुछ जगह पर भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा राज्य का मौसम

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में 40.5 मिमी रिकार्ड की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Report By :- ADITI SINGH, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309