जिन थाना क्षेत्रों में जमीन विवाद की घटनाएं होंगी साथ ही थानेदारों के साथ जमीन दलाल का कोई साठ गांठ हुआ तो थाना प्रभारी होंगे सस्पेंड : गृह सचिव अविनाश कुमार
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
- Advertisement -
- हर सप्ताह अंचल और थाना जाकर सीओ और थाना प्रभारी भू-माफिया से जुड़े सभी मामले और महत्वपूर्ण भूमि विवाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करें.
- अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय सभी भू-माफियाओं की सूची सभी थाना प्रभारी तैयार करें.
- अगर इस तरह के अपराध में शामिल को कोई व्यक्ति बेल पर है तो उनके बेल को रद्द करें और उनपर कार्रवाई करें.
- अपने-अपने क्षेत्रों में अगर इस तरह के अपराध में शामिल प्रवृति वाले व्यक्ति जिन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है. उसे सभी थाना प्रभारी चिन्हित करें और उनपर निरोधात्मक कार्रवाई करें.
- इसके साथ ही जिन थाना क्षेत्रों में इस तरह की अपराधिक घटनाएं होंगी. वहां के सभी थाना प्राभारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI