Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जमीन माफिया कमलेश का मायाजाल: अखबार में फोटोग्राफर की नौकरी करने वाला कमलेश कैसे बन गया जमीन माफिया ? रांची में पदस्थापित एक IPS ने कमलेश को बनाया माफिया

0 702

CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

राजधानी से 126 किलोमीटर दूर जमशेदपुर शहर से निकल कर रांची पहुंचा कमलेश कुमार उर्फ कमलेश कुमार सिंह आज चर्चा का विषय बना हुआ है. ईडी ने समन भेजा. उसके ठिकानों पर छापा मारा. एक अखबार में फोटोग्राफर की नौकरी करने वाला आज माफिया बनकर जमीन के कागजातों की हेराफेरी करने लगा. अधिकारियों से पैसों की बदौलत काम करवाता है. आखिरकार यह कमलेश कैसे इतने कम समय में दस हजार की सैलरी में काम करने वाला इतना बड़ा एम्पायर खड़ा कर लिया, किसी ने जानना नहीं चाहा होगा. जी हां, यह वहीं कमलेश है जिसके कंधे पर रांची में पदस्थापित एक पूर्व आईपीएस अधिकारी का हाथ था. कुछ वर्ष पूर्व IPS अधिकारी ने पद पर रहकर कई कारनामे जमीन माफियाओं के साथ मिलकर किए और कमलेश को फोटोग्राफर से उठाकर जमीन माफिया बना दिए.

IPS 2023: Eligibility of IPS Officer, Age Limit, Ranks, Salary, Syllabus &  Preparation

- Advertisement -

IPS की बदौलत कमलेश के पास आयी ताकत
दरअसल, कमलेश एक निजी अखबार में फोटोग्राफर का काम करता था. धीरे धीरे उसका एक IPS के पास आना जाना शुरु हुआ. वह अधिकारी कमलेश को हर दिन अपने चैंबर में बुलाने लगे. इसके बाद कमलेश इस्तेमाल होना शुरु हुआ. अचानक पैसों के बंडल देखने के बाद मीडिया की नौकरी करने का इरादा छोड़कर जमीन के कारोबार से जुड़ गया और उसका आना-जाना नेताओं, IAS-IPS के अलावा सरकार के मंत्रियों के घरों में शुरु हो गया. धीरे धीरे लालच बढ़ती गई और फर्जी दस्तावेज बना कर जमीन की बिक्री करने लगा. कमलेश का साथ कई अधिकारियों ने भी दिया है. जिनके दम पर वह पूरे खेल को संचालित करता था.

सरकारी जमीन कब्जाने का संगीन आरोप, फिर भी चुप्पी साधे हैं Ex DGP डीके पांडेय  Ranchi News - Ex DGP DK Pandey Silent on Serious Allegation Ranchi Jharkhand

सोसाइटी बनाकर पूर्व डीजीपी को बेचा जमीन
कमलेश का नाम पूर्व डीजीपी डीके पांडेय को भी फर्जी कागजात तैयार कर जमीन देने मामले में सामने आया था. यह जमीन उसी IPS अधिकारी ने सोसाइटी तैयार कर जमीन की घेराबंदी की और देखते-देखते उक्त जगह पर कांके रिसोर्ट बनकर खड़ा हो गया. हालांकि, अभी तक उक्त अधिकारी के पास ईडी की टीम नहीं पहुंची है. लेकिन सूचना मिल रही है कि उक्त अधिकारी ईडी की नजर में है. संदेह के घेरे में आईपीएस अधिकारी भी है.

ED Raid: कोल लिंकेज मामले में झारखंड के तीन जिलों में ईडी की छापेमारी, पूजा  सिंघल से जुड सकते हैं तार - Local Khabar

ईडी ने ग्रामीणों का दर्द सुना तो हुए हैरान
फिलहाल जांच एजेंसी ईडी जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही है. बुधवार को ईडी के अधिकारी चामा गांव पहुंचे. ग्रामीणों का जब बयान दर्ज करने लगे तो सुनकर हैरान हो गए. उन्हें सोचा भी नहीं था कि कमलेश ऐसा भी काम कर सकता है. ग्रामीणों ने बताया है कि जमीन कारोबारी कमलेश और अन्य ने मिल कर जमीन पर जबरन कब्जा कर बड़े अधिकारियों को बेच दिया है. यही कारण है कि उनकी शिकायत करने पर कोई एक अधिकारी सुनने वाला भी नहीं है.

Report By :- AAKNSHA DUBEY, CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309