Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SP पल भर में कैसे बन गए बड़ा साहब से अभियुक्त – एसवीयू की रेड में करोड़ों के बेनामी सम्पत्ति मिलते ही सरकार ने कार्रवाई की तेज, IPS होंगे निलंबित

0 460

NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

आईपीएस दयाशंकर व पत्नी के खाते में जमा है 18 लाख 16 हजार ,तलाशी में नगद मिला 4 लाख 48 हजार

63 लाख रूपये की ज्वेलरी जब्त , लग्जरी इनोवा और जीप कम्पास

फ्लैट के साज-सज्जा पर खर्च किया करीब 67 लाख रूपये

भ्रष्टाचार से अकूत सम्पत्ति खड़ा करने के लिए आईपीएस (2014 ) दयाशंकर पुलिस की टीम बना रखा था और निवेश करने के लिए बिल्डर । एसवीयू ने प्रारंभिक जांच में करीब 72 लाख रूपये आय से अधिक सम्पत्ति आका था लेकिन जब जांच किया तो यह बढ़कर 1 करोड़ों 9 लाख 47 हजार 691 रूपये के सबूत छापेमारी में मिला हैं । लेकिन बेनामी सम्पत्ति के आकड़े में और बढ़ोतरी की सम्भावना हैं । एसवीयू की रेड में पूर्णिया एसपी दयाशंकर के ठिकाने पर मिले करोड़ों की अकूत एवं बेनामी सम्पत्ति के बाद सरकार ने कार्रवाई तेज कर दिया हैं । एक-दो दिनों में आईपीएस दया शंकर को निलंबित कर दिया जायेगा और विभागीय कार्रवाई शुरू हो जायेगी ।
पूर्णिया सदर के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ,एसपी रीडर नीरज कुमार सिंह भी जांच के दायरे में होंगे । सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के घर से एसभीयू ने नगद 9 लाख 70 हजार 500 रूपये एवं करीब 9 लाख रूपये का ज्वेलरी जब्त किया हैं । एक मारूती वैगन आर कार एवं एवं एक इको स्पॉट एसयूभी कार मिला हैं । इसके साथ ही रीडर नीरज के घर से 4 पासबुक एवं 2 मोबाइल जब्त किया गया हैं । बिल्डर संजीव कुमार के कार्यालय एवं घर से एसवीयू की टीम ने 3 कम्प्यूटर और हार्डिस्क, डीभीआर सीसीटीवी, फ्लैट के डीड, सोना व हीरे की चार चैन जब्त किया हैं । इस कार्रवाई में एसभीयू के साथ इन्कम टैक्स की टीम भी था।
 एसवीयू टीम के अनुसार आईपीएस दयाशंकर के पूर्णिया स्थित सरकारी आवास से  नगद 2 लाख 96 हजार एवं 28 लाख सोने की गहने मिला है। दानापुर के बिस्कूट फैक्ट्री स्थित वीनसम इम्पीयर के फ्लैट संख्या 201 व 203 और दुकान सीएस 01 के तलाशी में नगद 1 लाख 52 हजार और 35 लाख के गहने जब्त किया गया हैं ।
Bihar: पूर्णिया के SP दया शंकर के सात ठिकानों पर EOW की छापेमारी, आय से  अधिक संपत्ति का मामला > Livemunger.in आईपीएस दयाशंकर सिर्फ गहने के ही शौकीन नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ जीते थे। इनके पास दो लग्जरी गाड़ी एक इनोवा एवं एक जीम कम्पास की गाड़ी मिला है। साथ ही फ्लैट के साज-सज्जा में  67 लाख रूपये खर्च के कागजात मिले हैं ।  दया शंकर पूर्णिया से पहले शेखपुरा के एसपी थे और फस्ट पोस्टिंग एसडीपीओ के रूप में भोजपुर के जगदीशपुर में हुई थी।
14 lakh Rupees caught चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से मिले 14 लाख 96 हजार नकदबड़ा साहब तो बड़ा साहब, बड़ा बाबू 2009 बैच के और घर में रखे थे घुस की 9 लाख कमाई 
2009 बैच के दरोगा संजय कुमार सिंह SI सदर थाना पूर्णिया के एसएचओ पद पर कार्यरत हैं  … दरोगा जी के घर की तलाशी के दौरान टीम आश्चर्य में आ गयी जब दरोगा संजय के घर पर से 9 लाख 70 हजार 500 रुपया बरामद किया गया  .. दो लग्जरी गाड़ी की बरामदगी दरोगा जी के घर से की गयी  .. दरोगा जी के घर से लगभग 9 लाख का जेवरात बरामद किया गया
चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 50 लाख के सोने चांदी के जेवर बरामद -  Khabar Chhattisii Mediaअन्य छापेमारी 
नीरज कुमार सिंह कांस्टेबल 22 रीडर टू एसपी के घर से दो मोबाइल फ़ोन और  पासबुक बैंक का बरामद किया गया है जिसकी जांच जारी है   .. कांस्टेबल सावन कुमार टेलीफोन ड्यूटी फरार मिले  .. वहीं एसपी के करीबी बिल्डर संजीव कुमार के ठिकाने से तीन कंप्यूटर हार्ड डिस्क,सीसीटीवी का डीवीआर, फ़्लैट का डीड बरामद किया गया   … इन सभी बरामदगी में दो सोने का चेन और दो हिरे के चेन का मूल्यांकन किया जा रहा है !
Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309