Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जमशेदपुर में लव जिहाद: साबिर ने समीर बनकर नाबालिग लड़की को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो

0 482

NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपना असली नाम छुपाकर उससे दोस्ती बढ़ाई और अब शादी का दबाव डाल रहा है.

झारखंड के जमशेदपुर के कदमा में कथित तौर पर लव जिहाद का एक मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने गुरुवार को कदमा पुलिस थाने का घेराव किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शब्बीर खान नामक आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है. पीड़िता जमशेदपुर के कदमा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है, जिसकी उम्र 14 वर्ष है. उसकी शिकायत है कि एक माह पहले उसकी दोस्ती स्कूल के बाहर आने वाले एक लड़के से हुई. उसने अपना नाम समीर बताया था और झांसे में लेकर उसके साथ कई अंतरंग तस्वीरें खींच ली.

- Advertisement -

लव जिहाद: नाम व धर्म छिपाया, फिर शादी का झांसा देकर रीवा की किशोरी के साथ  रेप करता रहा | Love Jihad: Hiding name and religion, then raping Rewa's  teenager on the

हिंदु संगठनों ने किया थाने का घेराव

हाल ही में उसने अपना असली नाम शब्बीर खान बताया और उसपर शादी के लिए दबाव बनाने लगा. शादी करने से मना करने पर वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. शब्बीर चाहता है कि वह धर्म परिवर्तन कर उसके साथ शादी कर ले. उसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन कदमा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में जमशेदपुर के बीजेपी नेता अभय सिंह भी मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में ही जय श्री राम के नारे लगाए. अभय सिंह ने मामले को लव जिहाद का बताते हुए थाना प्रभारी से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए.

Love Jihad Had told himself Hindu to marry in the temple later made  pressure to accept Islam | Love Jihad: खुद को हिंदू बता की थी मंदिर में  शादी, बाद में बनाया

बता दें कि बीते कुछ दिनों से झारखंड में लव जिहाद के दर्जनों केस है. राज्य में साहिबगंज की रेबिका पहाड़िन हत्याकांड से लेकर दुमका की अंकिता सिंह को जिंदा जला डालने तक की घटना घटी. इन घटनाओं के बाद राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े होने लगे थे. इसके अलावा इन घटनाओं को लेकर हिंदु संगठनों के द्वारा भी राज्य में विरोध प्रदर्शन किया गया था.

Report By :- NISHA CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309