गर्मी की बढ़ी तपिश ! विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र : बढ़ती गर्मी को देखते हुए 2 हफ्ते के लिए स्कूल बंद करने का क्या अनुरोध
EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, रांची
झारखंड में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इस गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को हो रही है. अधिक गर्मी के कारण बच्चे अचेत होने लगे हैं. इसी को देखते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख राज्य में चल रहे सभी स्कूलों को दो हफ्ते के लिए बंद करने का अनुरोध किया है.

- Advertisement -
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भीषण गर्मी को देखते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में चल रहे सभी स्कूल को दो हफ्तों के लिए बंद करने की मांग की है. उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बताया कि चिलचिलाती गर्मी, भीषण लू चलने के कारण रांची और राज्य के अन्य हिस्सों के स्कूलों में बच्चों के बेहोस होने और गंभीर स्थिति में उल्टी होने की घटनाएं घट रही हैं. जिसे देखते हुए सभी स्कूलों को तत्काल कार्रवाई करते हुए कम से कम दो सप्ताह की छुट्टी घोषित करने का अनुरोध किया है.
Respected CM sahab ,
There hav been incidents of kids getting unconscious/Vomiting to severe conditions in schools due to scorching heat and heat wave in Ranchi nd other parts of state .Request to announce atleast two week of holiday in all schools @HemantSorenJMM @JharkhandCMO pic.twitter.com/T84q1GDlYc— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) April 17, 2023
मौसम विभाग ने भी जारी किया अलर्ट
बता दें कि बढ़ती ग्रमी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा भी पूरे राज्य में हीट वेव चलने की आशंका जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है, ताकि लोगों को लू की चपेट में आने से बचाया जा सके.
Report By :- AAKANSHA SINGH, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, रांची