Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नए CM का शपथ ग्रहण, भूपेंद्र पटेल की शपथ के साक्षी बने गृह मंत्री अमित शाह

0 679

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, गुजरात

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर में स्थित राजभवन में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। पटेल ने गुजराती में शपथ ली। वे गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं। पटेल शाह की अगवानी करने हवाई अड्डे पर भी पहुंचे थे। इस दौरान गृहमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाई।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल घर में पूजा-अर्चना के बाद थलतेज स्थित साईं बाबा के मंदिर और अडालज स्थित दादा भगवान मंदिर पहुंचे और इसके बाद सीधे नितिन पटेल से आशीर्वाद लेने उनके घर गए। इसके बाद उन्होंने पहला ट्वीट जामनगर में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए किया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

- Advertisement -

राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पहली पंक्ति में बैठा भूपेंद्र पटेल का परिवार।
राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पहली पंक्ति में बैठा भूपेंद्र पटेल का परिवार।
शपथग्रहण से पहले घर में पूजा-अर्चना करते हुए गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल।

पटेल ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के CM बसावराज बोम्माई, गोवा के CM प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल हुए।

डिप्टी CM पर अभी फैसला नहीं
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि भूपेंद्र पटेल के साथ किसी को शपथ नहीं दिलाई गई है, क्योंकि उपमुख्यमंत्री के नाम पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

अडालज में स्थित दादा भगवान मंदिर में भूपेंद्र पटेल।
अडालज में स्थित दादा भगवान मंदिर में भूपेंद्र पटेल।

विजय रुपाणी ने ही रखा था नाम का प्रस्ताव
नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रुपाणी ने ही विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था। डिप्टी CM नितिन पटेल ने इसका समर्थन किया। इसके बाद विधायक दल ने पटेल के नाम को मंजूरी दे दी।

भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से विधायक हैं।
भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से विधायक हैं।

पहली बार विधायक बने और पार्टी ने CM बना दिया
भूपेंद्र पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से रिकॉर्ड 1.17 लाख वोट से जीत दर्ज की थी। उन्हें 1.75 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 57,902 वोट ही मिले थे। पहली बार विधायक बने पटेल को अब पार्टी ने राज्य की कमान सौंप दी।

Report By :- MINAKSHI SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, गुजरात

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309