अंजुमन इस्लामिया नूरिया की नेक पहल : चोरी, छिनताई, नशाखोरी को रोकने के लिए चलाई जाएगी मुहिम, जीरो ड्रग्स अभियान के जरिए रांची को बनाया जाएगा नशा मुक्त शहर
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अपराध रोकना है तो नशाखोरी रोकें
युवाओं को नशे से बचाने के लिए चलेगा अभियान, 8 जनवरी से होगा शुरू
अभियान के तहत लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा
अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने समाज में फैल रही चोरी, छिनताई और नशाखोरी को जड़ से खत्म करने के लिए रविवार को एक अभियान की शुरुआत करेंगे, हाजी सऊद आलम ने कहा कि हमारे समाज मे शिक्षा के अभाव में बहुत से सामाजिक सरोकार से अछूते रह जाते हैं। हम सबों को मिलकर अपने समाज से मुख्य रूप से नशाखोरी, बुराई और सभी गलत कार्यों पर रोक जब तक नहीं लगाएँगे तब से हमारे समाज में सुधार नहीं होगा ।वहीं समाज के लोगों को अपने – अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए प्रेरित भी करना भी होगा।
चोरी, छिनताई, नशाखोरी समाज के लिए अभिशाप

अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने रांची को नशा मुक्त बनाने के लिए सार्थक पहल की है। हाजी सऊद आलम ने समाज के लिए अभिशाप बन चुकी नशाखोरी को खत्म करने के लिए जीरो ड्रग्स अभियान की शुरुआत करेंगे, सऊद आलम का मानना है कि आज जिस तरह से रांची में देखने को मिल रहा है कि ड्रग्स कैसे युवा पीढ़ी को अपनी जकड़ में ले रहा है इस जहर से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा की किसी बुराई को देखे तो उसे रोकने की कोशिश करे, हर चीज़ का हिसाब होना अगर हमारे आसपास में बुराई है और हम उसे रोकने की कोशिश नहीं करते तब हम भी उस बुराई में शामिल हैं, जैसा कि हम सभी को मालूम है की हम लोगों के क्षेत्र में चोरी, छिनताई, नशाखोरी के साथ-साथ और भी बहुत सारी बुराइयों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होते जा रही है इसी सिलसिले में एक अभियान दिनांक 08-01-2023, दिन रविवार, समय दोपहर 2:30 बजे, नूरी मस्जिद के पास से चलाया जाएगा, एक मजबूत इरादे के साथअब हम अपने क्षेत्र में और बुराई बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम सभी मिलकर अपने आसपास हो रही बुराई को रोकने की हरसंभव प्रयास करेंगे !
रांची में यह जगजाहिर है कि पिछले दिनों से लगातार कांटा टोली और आसपास के इलाकों में नशाखोरी के साथ-साथ चोरी और चिंता की घटना भी काफी बढ़ चुकी है ऐसे में अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम का यह प्रयास काबिले तारीफ है अब समाज की भी जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के रहने वाले लोगों पर भी नजर रखें की कहीं वह अपराध में लिप्त तो नहीं है अगर ऐसा प्रतीत होता है तो आप रांची के एसएसपी सिटी एसपी या नजदीकी थाना में इसकी सूचना दे सकते हैं
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI