रांची:- खूंटी थाना क्षेत्र के रंगरोड़ी स्थित कांची नदी में डूबने से रांची निवासी एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके साथ नदी में उतरा दूसरा छात्र लापता है। घटना शनिवार की है। दोनों छात्र अपने 7 और दोस्तों के साथ यहां आए थे। नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है।
रंगरौड़ी में गुफा के अंदर से नदी का पानी बाहर निकलता है। बरसात के दिनों में यहां पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है और लोग कम आना-जाना करते हैं। रांची के हिंदपीढ़ी व मेन रोड से शनिवार को 9 छात्रों का समूह इस ओर घूमने आया था। इसके बाद सभी ने नहाने की योजना बनाई और कांची नदी में उतर गए।
- Advertisement -
नहाने के दौरान ही हादसा हुआ और नदी के तेज बहाव में रांची के हिंदपीढ़ी निवासी ऋषभ आर्या (21) व दीपू विश्वकर्मा (21) बह गए। बाकी छात्रों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक दीपू का शव बरामद कर लिया है। जबकि रिषभ की तलाश जारी है।
Report By :- Shadab Khan NATION EXPRESS, RANCHI