Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नशे में धुत लड़कियों का तांडव : सोसाइटी में काटा बवाल, गार्ड का गिरेबान पकड़कर टोपी उछालकर फेंकी

0 527

NEWS DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

नोएडा में नशे में धुत लड़की ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी की। घटना का वीडियो सामने आया है। सेक्टर 121 की अजनारा होम्स हाउसिंग सोसाइटी में नशे में धुत लड़कियों ने पुलिस की मौजूदगी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदतमीजी की। पुलिस ने इस मामले में फेस-3 थाना क्षेत्र में लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 151 में चालान किया है। बताया जा रहा है कि लड़कियां कार से सोसाइटी पहुंचीं। कार पर स्टीकर नहीं लगा था, जिससे गार्ड ने गेट नहीं खोला। इस बात पर वे भड़क गईं और जमकर ड्रामा किया।

Video Of A Drunk Girl From Noida Abusing Security Guard - VIDEO: नोएडा में  नशे में धुत लड़की ने गार्ड के साथ की बदतमीजी, पकड़ा कॉलर.. उछाली टोपी |  India In Hindiगार्ड पीछे हाथ बांधकर खड़ा रहा
वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि 3 लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं और गार्ड से बदतमीजी कर रही हैं। इनमें से एक ने गार्ड का कॉलर पकड़ा और उसकी टोपी फेंक दी। इस दौरान गार्ड पीछे हाथ बांधकर खड़ा रहता है। लड़की किसी विशु के बारे में भी पूछ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि हंगामा करने वाली लड़की न ठीक से खड़ी हो पा रही है न बोल पा रही है।

- Advertisement -

video Noida Drunk woman assaults security guard in Ajnara Homes society -  नशे में धुत लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, सिक्योरिटी गार्ड से की अभद्रता;  दो गिरफ्तारअजनारा होम्स 121 में किराए पर रहती है लड़की
हालांकि इस दौरान उसके साथ खड़ी एक और लड़की उसे ये सब करने से मना करती है। लेकिन वह नहीं मानती है। वह कहती है- मेरा बाप भी तो है कुछ। हंगामा कर रही लड़की की दोस्त भी मोबाइल लेकर वीडियो बनाती हुई दिख रही है। थाना फेज-3 पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों अजनारा होम्स 121 में किराए पर रहती हैं।

Noida Viral: नशे में धुत लड़कियों ने नॉएडा की सोसाइटी में काटा बवाल, गार्ड  का गिरेबान पकड़कर... | Tak Live Videoफूड सप्लीमेंट सप्लाई का बिजनेस करती है लड़की
ADCP एस एम खान ने बताया कि दोनों युवतियों के खिलाफ NCR यानी नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट (non cognizable report) दर्ज कर कार्यवाही की गई है। 1 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है युवती नशे में धुत है। दोनों युवतियों का 151 में चालान किया गया है। कॉलर पकड़ने वाली लड़की का नाम अंजली है और नैनीताल की रहने वाली है। वहीं दूसरी काकुल है। अंजली का फूड सप्लीमेंट का काम है जिसे जिम में सप्लाई किया जाता है।

नोएडा की गालीबाज महिलापहले भी ऐसा ही मामला आया था सामने
इससे पहले भी नोएडा मे ऐसा ही एक मामला सामने आया था। पेशे से वकील भव्या रॉय नाम की एक महिला ने गेट खोलने में देरी होने पर गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। जिसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। महिला ने वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहे। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई दी थी।

Report By :- URVASHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, नोएडा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309