Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

PM मोदी का 71वां जन्मदिन आज, परीक्षाओं और उम्मीदों पर उतरे खरे मोदी, उत्सव-सा माहौल, बड़े जश्न की तैयारी

0 503

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

PM मोदी का आज जन्मदिन, देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं

71वें जन्मदिन  पर  उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्सव सा माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है और ये इस बात के मूल्यांकन का वक्त भी है कि वो क्या अनोखी चीज है जो हिंदुस्तानियों के मन में मोदी के जादू को बरकरार रखे हुए है। आकर्षण या कहें मोदी इफेक्ट है, जिसने कोरोना जैसी आपदा के वक्त भी लोगों के हौसले को थामे रखा और उनकी उम्मीद और भरोसे को कम नहीं होने दिया।

- Advertisement -

आप देश के किसी भी कोने में चलते-फिरते सर्वे कर लें, यही बात सामने आएगी कि सबसे बड़ा फैक्टर नरेंद्र मोदी खुद हैं। मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं? दरअसल कोरोना के दौरान निराशा भरी खबरों के बीच मैंने कई बार लोगों से बात की। उस वक्त ज्यादातर का एक ही जवाब था, मुश्किल के दिन जल्द ही खत्म होंगे, क्योंकि मोदी किसी भी तरह से कोई तरीका जरूर निकाल लेंगे।

Narendra Modi Birthday| BJP will run a 3-week mega event across the country  to promote PM Modi's political journey and achievements. | Narendra Modi  Birthday: गरीबों के मसीहा और उपलब्धियों का प्रचार,परीक्षाओं और उम्मीदों पर उतरे खरे
किसी एक नेता पर पूरे देश के लोगों की ऐसी उम्मीद, इतना भरोसा नहीं देखा गया। खासतौर पर सात साल से प्रधानमंत्री बने रहने के बाद भी अगर लोगों का भरोसा बरकरार है तो मतलब यही कि वह अब तक की परीक्षाओं और उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

विक्रमी पुरुष, सिर पर, चलता न छत्र पुरखों का धर
अपना बल-तेज जगाता है, सम्मान जगत से पाता है

नरेंद्र मोदी की जिंदगी के सफर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ओज से भरी ये पंक्तियां पूरी तरह फिट बैठती हैं। ये उनके व्यक्तित्व का कमाल है, कि जब वो कहते हैं… एक बार हमने कुछ करने का निर्णय कर लिया, तो फिर हम मीलों आगे निकल सकते हैं। तब पूरा देश उनके आत्मविश्वास को आत्मसात कर लेता है।

देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें -  YouTubeपीएम की सबसे बड़ी खासियत हैं अनोखे विचार

स्वच्छ भारत
मोदी ने लाल किले से टॉयलेट निर्माण और साफ-सफाई का एलान किया और फिर पूरे अभियान को जमीन पर भी ऐसा उतारा कि लोगों को साफ-सफाई की आदत सी पड़ गई है। मोदी ने खुद भी झाड़ू लगाने में संकोच नहीं किया।

घर-घर शौचालय
मोदी ने दो मोर्चों पर काम किया। गरीबाें को टॉयलेट बनाने के लिए सरकारी मदद दी गई। वहीं, कुप्रथा के चक्कर में जिन्होंने अब तक टॉयलेट नहीं बनवाए थे, उन्हें जागरूक करने पीएम खुद उतरे। 2014 में देश के बमुश्किल 40 फीसदी घरों में टॉयलेट थे, लेकिन अब 95 फीसदी से ज्यादा घरों में टॉयलेट हैं।

मन की बात: जनता से सीधे रूबरू
जनता से सीधे रूबरू होने के लिए मोदी ने रेडियो पर मन की बात शुरू की। रेडियो को पुरानी टेक्नोलॉजी मानने वाले लोग भी इससे हैरान रह गए। इसने रेडियो को नया जीवन दे दिया। इससे पीएम लोगों के और करीब आ गए।

Narendra Modi's 'special' gift from BJP on his 64th birthday - Oneindia Newsविद्यार्थियों से संवाद…बने किशोराें के दोस्त
पीएम किशोर छात्रों के दोस्त बन गए। सफलता के मंत्र दिए। बताया, दबाव के बगैर भी सफलता मुमकिन है।

फिटनेस: दुनिया मना रही है योग दिवस
मोदी ने लोगों को फिटनेस के लिए उत्साहित किया। योग दिवस की धूम देश ही नहीं पूरी दुनिया में होती है।

आत्मनिर्भर भारत: देश की नब्ज समझना
मोदी ने देश की नब्ज समझी और आत्मविश्वास जगाया। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आर्थिक तौर पर मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएंगे।

स्ट्राइक : सुरक्षित और आक्रामक भारत
पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर बालाकोट में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान ही नहीं, चीन जैसे शक्तिशाली पड़ोसी को इसका अंदाजा हो गया कि ये नया भारत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को बीजेपी भव्य तरीके से मनाए की तैयारी में जुटी है. बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से 7 अक्टूबर तक चलेगा.

PM Modi explains why he doesn't live with family | Latest News India -  Hindustan Timesप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाए की तैयारी में जुटी है. बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होगा और 7 अक्टूबर को खत्म होगा. जानकारी के मुताबिक, इस अभियान को सेवा और समर्पण अभियान नाम दिया गया है.

दरअसल, 20 दिन के इस अभियान के पीछे वजह ये है कि आज से 20 दिन बाद यानी कि 7 अक्टूबर को 20 साल पहले पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसे देखते हुए बीजेपी ने इस अभियान को 7 अक्टूबर तक चलाने का फैसला लिया. वहीं, बीजेपी ने इसके लिए चार सदस्यीय समिति बनाई जो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे. बता दें, इस समिति का नेतृत्व कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि रक्तदान शिविर, मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम इस अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे. साथ ही पार्टी के सभी कार्यालयों से लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड पीएम मोदी को भेजें जाएंगे.

तमाम राज्यों में पीएम मोदी के जन्मदिन की जोरो से तैयारी

पीएम मोदी के जीवन और उनके कामकाज पर प्रदर्शनियां शामिल होंगी- दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि, पार्टी इन 20 दिनों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजित करेगी. प्रदेश के हर जिले में पीएम मोदी के जीवन और उनके कामकाज पर प्रदर्शनियां शामिल होंगी.

20 साल का सफर सेवा और समर्पण का प्रतीक है- रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, पीएम मोदी का ये 20 साल का सफर वाकई में सेवा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि, हमारा लक्ष्य है कि कम से कम 15 लाख पोस्टकार्ड यहां से पीएम मोदी को भेजे जाएं.

वहीं, जम्मू में भी बीजेपी ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है.

Report By :- MADHURI SINGH / ANUJA AWASTHI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309