Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हेमंत पर शिकंजा ! होटवार जेल से कैंप जेल भेजने की तैयारी, कैंप जेल में CRPF की निगरानी मे रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

0 367

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

-धुर्वा में बादल पत्रलेख के पुराना आवास एफ-28 मरम्मत करके किया जा रहा है तैयार

 ईडी को होटवार जेल से मिला इनपुट

-ईडी ने रांची डीसी को दिया था आदेश, जल्द से जल्द एक कैंप जेल तैयार का करें सूचित

जेल में ही रह कर सरकार चला रहे हैं हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को होटवार जेल से शिफ्ट करने की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है. धुर्वा स्थित मंत्री बादल पत्रलेख के पुराने आवास एफ-28 का रेनोवेशन करके उसे तैयार किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बहुत जल्द हेमंत सोरेन को कैंप जेल भेजने का काम ईडी करेगी. ईडी ने रांची डीसी को पत्र लिख कर जल्द से जल्द एक कैंप जेल तैयार करके सूचित करने को कहा था. इसके बाद रांची जिला प्रशासन ने विधायक के तौर पर बादल पत्रलेख को एलॉट किये गये आवास एफ-28 को चिन्हित किया. इसके बाद आवास के अंदर आवश्यक जरूरी रेनोवेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. जल्द ही आवास रेनोवशन का काम पूरा करके ईडी को सौंप दिया जाएगा.

- Advertisement -

JMM claims 500 CRPF personnel tried to enter CM Hemant Soren residence  during ED interrogation | Jharkhand: JMM का दावा- ED की पूछताछ के दौरान CRPF  के 500 जवानों ने की CM

हेमंत पर शिकंजा बढ़ाने की तैयारी

ईडी को होटवार जेल से इनपुट मिला है कि वह जेल में ही रह कर सरकार चला रहे हैं, सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. इसलिए ईडी हेमंत सोरेन को होटवार जेल से दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहती है. ताकि हेमंत पर ईडी का शिकंजा बढ़ाया जाए. होटवार जेल में ईडी चाह कर भी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती नहीं कर सकती है. मगर कैंप जेल में जरूरी हुआ, तो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती करायी जा सकेगी. मालूम हो कि ईडी ने हेमंत सोरेन को बड़गाईं में 8.46 एकड़ जमीन मामले में गिरफ्त में ले चुकी है. ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी कोर्ट ने उसे होटवार जेल भेज दिया है. ईडी को आशंका है कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की सरकार है, इसलिए होटवार जेल से वे सरकार चलाने में अहम रोल अदा कर रहे हैं. इसे देखते हुए ईडी ने रांची डीसी को एक कैंप जेल तैयार करने का निर्देश दिया. इसके बाद जिला प्रशासन ये मंत्री बादल के पुराने आवास को ही कैंप जेल में रूप में चिन्हित करने का निर्णय लिया. जानकारी के अनुसार आवास का रैनोवेशन का काम करीब पूरा हो चुका है. इसी सप्ताह रांची जिला प्रशासन ईडी को कैंप जेल सौंप सकता है.

Report By :- SHWETA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309