रांची शहर का अमन चैन बिगाड़ने वाले हो जाए होशियार: मोहर्रम को लेकर रांची पुलिस है तैयार: अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस, पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
9 अगस्त को मुहर्रम का पर्व है. इसके लिए रांची पुलिस ने मुहर्रम पर्व को लेकर शहरवासियों से अपील की है. पुलिस ने पोस्टर जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही कहा कि मुहर्रम के अवसर पर यदि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, सूचना, फोटो, वीडियो एवं धर्म पर आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल की जाएगी तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -
साथ ही रांची पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के सभी एडमिन को सुझाव दिया है कि अपने-अपने ग्रुप में इस तरह के पोस्ट ना होने दें. रांची पुलिस ने शहर वासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति भड़काऊ मैसेज या वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हैं तो इससे संबंधित मोबाइल नंबर 8987790674 पर सूचित कर सकते हैं. जिससे पुलिस उन पर कार्रवाही कर सकती है. सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
मुहर्रम पर्व को लेकर रांची पुलिस ने कमर कस ली है और उपद्रवियों से निपटने के लिए तैयार हैं. आज रांची पुलिस ने पुलिस लाइन में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे. पुलिस जवान को मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया कि उपद्रवियों पर पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करने का निर्देश दिया गया. 10 जून को हुए रांची में हिंसा के बाद पर पुलिस काफी सतर्क हो गई है. 10 जून को रांची में विशेष धर्म समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद मंदिरों और पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया था.

मॉक ड्रिल के माध्यम से उपद्रवियों से हर हालत में नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया. इस मॉक ड्रिल में उपद्रवी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन से प्रहार किया और आंसू गैस के गोले भी दागे. मनोबल तोड़ते हुए कई पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया. मौके पर रांची एसएसपी किशोर कौशल मौजूद रहे उन्होंने कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस सक्षम है और मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवान को यह सिखाया गया कि उपद्रवियों से किस प्रकार से निपटना है. यदि उपद्रवी माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करना चाहिए.
Report By :- SHIVANGI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI