बड़ी खबर : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया राँची : राजधानी राँची में गैंगवार ! कालू लामा गिरोह के गुर्गों ने लव कुश गिरोह के बिट्टू खान को उतारा मौत के घाट
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में बिट्टू खान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि बिट्टू खान एदलहातु के टोंटे चौक के पास स्थित सरना स्थल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।बिट्टू खान को पांच से ज्यादा गोलियां मारी गई है। गोली मारकर अपराधी आराम से भाग निकला।इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा लेकिन वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गोलीबारी की घटना की जानकारी पाकर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू खान हाल में ही जेल से बाहर आया था।आशंका है कि गैंगवार को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -
बिट्टू खान पर कुख्यात गैंगस्टर कालू लामा की रेकी कर हत्या कराने का आरोप लगा था।उस दौरान बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। छह महीना पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बिट्टू खान कालू लामा गिरोह के निशाने पर था। मंगलवार को जैसे ही कालू लामा गिरोह के गुर्गों को मौका मिला उन्होंने बिट्टू खान के घर से कुछ ही दूरी पर उसे गोलियो से भून डाला।
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI