YBN यूनिवर्सिटी, मां कलावती नर्सिंग होम और चुटिया में रांची पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में कैश होने की सूचना
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
बड़ी खबर रांची से सामने आ रही है. जहां रांची पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह तीन जगहों पर छापेमारी की है. पुलिस की यह कार्रवाई वाईबीएन यूनिवर्सिटी, मां कलावती नर्सिंग होम और रामजी यादव (वाईबीएन यूनिवर्सिटी के मालिक) के यहां चल रही है. रांची पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची पुलिस की छापेमारी चल रही है, विश्वासक सूत्रों के अनुसार पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई है कि भारी मात्रा में कैश रखा गया है जिसका उपयोग झारखंड विधानसभा चुनाव में क्या जाना है उसी के मध्य नजर रांची के वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद राखी पुलिस के छापेमारी चल रही है
- Advertisement -
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI