Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राँची के नए SSP चंदन सिन्हा ने थाना प्रभारियों को जुआ-मटका और ड्रग्स कारोबारियों पर नकेल कसने साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश, सख्त लहजे में जमीन विवाद से थानेदारों को दूर रहने की दी हिदयात

0 454

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि जमीन विवाद में पुलिस का नाम किसी हाल में नहीं आना चाहिए. साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश थानेदारों को दिया.

मीटिंग के दौरान एसएसपी ने सभी थानेदारों को अनुशासन पर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनें और उनकी समस्या का त्वरित समाधान करें

राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने के बाद पहली बार एसएसपी चंदन सिन्हा ने राँची के सभी डीएसपी और थानेदार के साथ मीटिंग की। इस बैठक में एसएसपी ने शहर और ग्रामीण इलाकों में सक्रिय सभी बड़े से लेकर छोटे अपराधियों पर कार्रवाई करने से लेकर जुआ-मटका और ड्रग्स कारोबारियों पर नकेल कसने का निर्देश थानेदारों को दिया है। वहीं एसएसपी ने सभी थानेदारों किसी भी तरह के जमीन विवाद से दूर रहने की हिदायत दी है।

- Advertisement -

मीटिंग के दौरान एसएसपी ने थानेदारों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जमीन मामले से जुड़े केस में पुलिस का नाम नहीं आना चाहिए। जमीन विवाद में पुलिस तब ही हाथ डाले, जब मामला कानून-व्यस्था के भंग होने का हो।एसएसपी ने मीटिंग में यह भी निर्देश दिया कि मटका और नशे के कारोबार पर भी ब्रेक लगाएं।उन्होंने कहा कि मटका का अड्डा, शराब और ड्रग्स की बिक्री की शिकायत वरीय अधिकारी से मिलने और इसके बाद कार्रवाई में पुष्टि होने पर यह माना जाएगा कि संबंधित इलाके के थानेदार की मिलीभगत से अड्डे का संचालन हो रहा था। ऐसी स्थिति में संबंधित इलाके के थानेदार पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी ने थानेदारों को यह भी निर्देश दिया कि छिनतई, बाइक चोरी और गृहभेदन आदि घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है। इसके लिए अपराधियों की सूची बनाएं। बैठक में ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो,सिटी एसपी राजकुमार मेहता के अलावा जिले के सभी डीएसपी और थानेदार मौजूद रहे।

एसएसपी चंदन सिन्हा ने बैठक में बताया कि राजधानी में कई ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक पर काफी बोझ बढ़ा है।इस संबंध में सभी थानेदारों से ट्रैफिक मैनेजमेंट कैसा हो इसके लिए सुझाव मांगा गया है, ताकि उस पर अमल करते हुए फ्लाईओवर का निर्माण के पहले तक ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके। मीटिंग के दौरान एसएसपी ने सभी थानेदारों को अनुशासन पर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनें और उनकी समस्या का त्वरित समाधान करें। 

एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि प्रत्येक दिन अपने-अपने क्षेत्र में बाइक चेकिंग अभियान चलाएं।बाइक चेकिंग अभियान के दौरान सिर्फ बाइक चेकिंग कर छोड़ देने से नहीं चलेगा, हर चेक की गई बाइक का डाटा तैयार कर हर दिन थाने में अपडेट करना होगा।

Report By :- SHIWANI SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309